बिलासपुर // बिलासपुर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले के सभी थाना क्षेत्रो में नशे का सामान अवैध मादक पदार्थ बेचने वालों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही का करने अभियान शुरू किया गया है।
इस अभियान के तहत शहर के तारबाहर, सिविल लाइन, सरकंडा थाना में कार्यवाही की गई है। सिविल लाइन व सरकंडा थाने में जहां नशीली दवाइयों और गांजा बेचने वालों पर कार्यवाही की गई है वही तारबाहर पुलिस ने एक हुक्का बार पर छापा मार कर वहां के मैनेजर को गिरफ्तार किया है।

तारबाहर थाना क्षेत्र के पुराने बस स्टैंड के पास स्थित कोयला हुक्का बार मे शिकायत मिल रही थी की हुक्के में नशीला पदार्थ मिला कर युवाओं को परोसा जाता है। शिकायत पर शनिवार रात को छापा मारा गया जहां मौके पर कुछ युवा हुक्का पीते पकड़े गए सभी के खिलाफ कोटपा एक्ट के तहत मामला दर्ज कर बार के मैनेजर हर्ष कश्यप को गिरफ्तार किया गया है।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर14/09/202611 वर्षों से पेण्ड्रा में दिया जा रहा स्वच्छता का संदेश, 13 सितंबर से फिर शुरू हुआ महाअभियान मुक्तिधाम, खेल मैदान, तालाब सहित शहर के 6 प्रमुख स्थानों की कराते हैं सफाई हर्ष छाबरिया की पहल बनी जनअभियान की पहचान, शहरवासी स्नेह से कहते हैं ‘स्वच्छता दूत’
राजनीति13/09/2026मोदी के 25 वर्ष के जनसेवा कार्यकाल पर सेवा संकल्प अभियान… 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक देशभर में विभिन्न सेवा एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रम…
बिलासपुर13/09/2026विधायक के जन्मदिन में सड़क बनी जश्न का मंच, जनता घंटों जाम में हलाकान; यातायात प्रशासन सवालों के घेरे में ?
Uncategorized13/09/2026सरकंडा पुलिस का बड़ा एक्शन: अवैध शराब पिलाने वालों समेत 7 बदमाशों पर कार्रवाई
