• Sat. Jul 27th, 2024

News look.in

नज़र हर खबर पर

निगम चुनाव 22 महिला प्रत्याशी आजमाएंगी किस्मत, बिलासपुर के 70 वार्डो का हुआ आरक्षण,

बिलासपुर / नगर पालिक निगम के 70 वार्डो का आज आरक्षण जिला कलेक्ट्रेट के मंथन सभा भवन में प्रक्रिया पूरी गयी । वार्ड के आरक्षण को लेकर जनप्रतिनिधियों से ज्यादा आम जनता को इंतज़ार था।।वही इस बार बिलासपुर नगर निगम में वार्ड का परिसीमन होने के बाद से पूरे निगम में 70 वार्ड हो गए जिसमे ग्रामीण क्षेत्रो को भी निगम सीमा में शामिल किया गया है ।।पुराने वार्डो को भी मिलाकर एक वार्ड बनाने से इस बार वार्ड के जनप्रतिनिधियों के बड़ी चुनौतियाँ का भी सामना करना पड़ेगा।।चूंकि अभी तक वार्डो में दो से ढाई हजार मतदाता ही अपने प्रत्याशी को चुनते थे।।लेकिन इस बार वार्डो का परिसीमन होने के बाद छः हजार से अधिक मतदाता हर वार्डो में रहेंगे वही वार्ड की सीमा भी बढ़ गई जिसको लेकर अब वार्ड का चुनाव उम्मीदवार के लिए एक बड़ी चुनौती रहेगी।।

लॉटरी पद्धति से हुई आरक्षण की प्रक्रिया
वार्डों के आरक्षण में विभिन्न जातियों की संख्या को आधार बनाया गया है। नगरीय निकाय चुनाव में महिलाओं को 33 फीसद आरक्षण की बाध्यता रखी गई है। इसी आधार पर महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत वार्ड आरक्षित किए गए। इसमें विभिन्न जाति वर्ग का बंटवारा किया गया है। 70 में से 22 वार्ड महिला उम्मीदवारों के लिए रिजर्व रखे गए हैं।

22 महिला प्रत्याशी इस बार आजमाएंगी किसमत
नगर निगम के 70 में से 22 वार्ड पर आगामी नगरीय निकाय चुनाव में महिलाएं किस्मत आजमाएंगी। शुक्रवार को हुए आरक्षण के तहत 70 में से 11वार्ड सामान्य वर्ग की महिला, 4 अनुसूचित जाति, 1 अनुसूचित जनजाति तथा 6 वार्ड ओबीसी महिलाओं के लिए आरक्षित हो गए हैं। वहीं पुरूष वर्ग के लिए 47 वार्ड आरक्षित हुए है। इनमें सामान्य वर्ग के पुरूषों के लिए 23 वार्ड, ओबीसी वर्ग के लिए 12 वार्ड, अनुसूचित जाति वर्ग के लिए 7 तथा अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए 3 वार्ड तय किए गए हैं।

वार्डो का आरक्षण की स्थिति
1 – बजरंग नगर – अनुसूचित जाति
2 – अब्दुल कलाम नगर – अनुसूचित जाति
3 – सांई नगर- अनुसूचित जाति
4 – गोकुल नगर- अनुसूचित जाति (महिला)
5 – डाॅ खूबचंद बघेल नगर – अनारक्षित (महिला)
6 – यदुनंदन नगद नगर- अनारक्षित
7 – कालिका नगर – अनुसूचित जाति (महिला)
8 – चित्रकांत नगर- अनुसूचित जाति
9 – यातायात नगर – पिछडा वर्ग
10 – गुरू गोविंद सिंह नगर – अनारक्षित
11 – संत कबीर नगर – पिछडा वर्ग
12 – बूढादेव नगर – अनुसूचित जनजाति जाति,
13 – पं दीनदयाल नगर – अनारक्षित
14 – मिनीमाता नगर – अनुसूचित जनजाति (महिला)
15 – विकास नगर – पिछडा वर्ग (महिला)
16 – विष्णु नगर – अनारक्षित (महिला)
17 – नेहरू नगर – पिछडा वर्ग (महिला)
18 – तिलक नगर – अनारक्षित
19 – कस्तूरबा नगर – पिछडा वर्ग
20 – भक्त कंवरराम नगर – पिछडा वर्ग
21 – गुरू घासीदास नगर – अनुसूचित जाति (महिला)
22 – राजेंद्र नगर – अनारक्षित (महिला)
23 – मदरटेरिसा नगर – पिछडा वर्ग
24 – गायत्री नगर – पिछडा वर्ग
25 – क्रांति कुमार भारतीय नगर – अनुसूचित जाति
26 – महारानी लक्ष्मी बाई नगर – पिछडा वर्ग
27 – विनोबा नगर – अनारक्षित
28 – प्रियदर्शिनी नगर- पिछडा वर्ग (महिला)
29 – संजय गांधी नगर – पिछडा वर्ग
30 – पंडित मुन्नू लाल शुक्ला नगर – अनारक्षित
31 – लाला लाजपतराय नगर – अनारक्षित
32 – शहीद विनोद चैबे नगर – अनारक्षित (महिला)
33 – गांधीनगर – अनारक्षित
34 – संत रविदास नगर – अनारक्षित
35 – नागोराव शेष नगर – पिछडा वर्ग (महिला)
36 – बसंत भाई पटेल नगर – अनारक्षित
37 – इंदिरा नगर – पिछडा वर्ग (महिला)
38 – तात्याटोपे नगर – पिछडा वर्ग
39 – शहीद भगत सिंह नगर – अनारक्षित
40 – महाराणा प्रताप नगर -अनारक्षित
41 – विवेकानंद नगर – अनारक्षित
42 – शहीद असफाक उल्लाह नगर – अनारक्षित
43 – बंशीलाल नगर – अनुसूचित जनजाति
44 – शंकर नगर – अनारक्षित
45 – शहीद हेमू नगर – अनारक्षित
46 – गणेश नगर – पिछड़ा वर्ग
47 – पंडित रामगोपाल नगर – अनारक्षित (महिला)
48 – बिसाहू दास मंहत नगर – अनारक्षित (महिला)
49 – बीआर यादव नगर – अनुसूचित जाति (महिला)
50 – बैरिस्टर छेदीलाल नगर – अनारक्षित
51 – राजकिशोर नगर – अनारक्षित
52 – रविन्द्र नाथ टेगौर नगर – अनारक्षित
53 – कमला नेहरू नगर – अनुसूचित जाति
54 – भक्त कर्मामाता नगर – अनारक्षित
55 – माता परेश्वरी नगर – पिछडा वर्ग
56 – विजय नगर – अनारक्षित (महिला)
57 – अशोक नगर – अनारक्षित
58 – रानी दुर्गावती नगर – अनारक्षित (महिला)
59 – शहीद मंगलपांडेयत नगर – अनुसूचित जनजाति
60 – कपिल नगर – अनारक्षित
61 – देवीनंदन दीक्षित नगर – अनारक्षित (महिला)
62 – शास्त्री नगर – अनारक्षित
63 – अरविंद नगर – अनारक्षित (महिला)
64 – महामाया नगर – अनारक्षित (महिला)
65 – संत रामदेव नगर – अनारक्षित
66 – शिव दुलारे मिश्रा नगर – अनारक्षित (महिला)
67 – विद्यासागर नगर – अनुसूचित जाति
68 – रामकृष्ण परहंस नगर – पिछडा वर्ग (महिला)
69 – वायरलेंस नगर – अनारक्षित
70 – त्रिपुरी सुंदरी नगर – पिछडा वर्ग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *