बिलासपुर / छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार की सुराजी ग्राम योजना नरवा गरवा घुरवा बारी को लेकर प्रदेश सहित पूरे देश में उत्सुकता का माहौल बना हुआ है ।यही वजह है कि दूसरे प्रदेशों के जनप्रतिनिधि और अधिकारी भी इस योजना का मॉडल देखने और समझने के लिए छत्तीसगढ़ पहुंच रहे हैं। शुक्रवार को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सुबह 10:00 बजे की फ्लाइट से राजधानी रायपुर पहुंचे ।

प्रदेश के कैबिनेट मंत्री रविंद्र चौबे एवं अधिकारियों ने विवेकानंद एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री निवास पहुंचने के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात कर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सीएम भूपेश बघेल के साथ अभनपुर विकासखंड के ग्राम बनचरौदा पहुंचे जहां उन्होंने नरवा गरवा घुरवा बारी योजना के तहत बने गोठान का अवलोकन किया।इस दौरान गांव के किसानों से बातचीत करते हुए राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि महात्मा गांधी की कल्पना थी कि ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार पैदा करने से ही किसानों और समाज के दूसरे वर्गों को इसका लाभ मिलेगा और रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे । महात्मा गांधी की इस परिकल्पना को छत्तीसगढ़ भूपेश बघेल सरकार ने साकार करके दिखा दिया है उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कृषि मंत्री रविंद्र चौबे समेत पूरे प्रदेश वासियों को बधाई दी इस अवसर पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस योजना को अपने प्रदेश में भी लागू करने की बात कही।
Author Profile
Latest entries
राजनीति25/07/2026NEET विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा,, प्रह्लाद जोशी बने नए केंद्रीय शिक्षा मंत्री..
Uncategorized25/07/2026आस्था, श्रद्धा और श्रीराम का संदेश— विजय केसरवानी की अगुवाई में निकली ऐतिहासिक श्रद्धा यात्रा,, जय श्रीराम के उद्घोष से राममय हुआ शहर… अयोध्या श्रीराम मंदिर के प्रति अटूट आस्था का संदेश, हजारों श्रद्धालु हुए शामिल; जगह-जगह पुष्पवर्षा कर हुआ भव्य स्वागत…
राजनीति25/07/2026NEET विवाद पर बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, बोले : युवाओं की भावनाओं का सम्मान सर्वोपरि…
बिलासपुर25/07/202691 प्रतिभागियों को पछाड़ बिलासपुर की एंजेल चौकसे बनीं ‘Mrs. Alluring 2026’.. दिल्ली में आयोजित Mrs. India International Queen प्रतियोगिता में देश-विदेश की प्रतिभागियों के बीच जीता खिताब, एंजेल ने कहा, सपनों की कोई उम्र नहीं होती..
