नौकरी लगाने के नाम पर साढ़े 7 लाख रूपए की ठगी , आरोपी पति-पत्नी के खिलाफ एफआईआर ..
आरोपी दम्पति फरार, तफ्तीश में जुटी पुलिस ..
जांजगीर-चाम्पा // मुलमुला पुलिस ने युवती से नौकरी लगाने के नाम पर साढ़े 7 लाख रुपये की ठगी करने वाले पति-पत्नी के खिलाफ धोखाधड़ी करने की एफआईआर दर्ज की है. एफआईआर के बाद आरोपी दम्पति रितेश दुबे उर्फ ऋतुराज और रेणु दुबे फरार है. आरोपी दम्पति, बिलासपुर जिले के चकरभाठा क्षेत्र के धमनी गांव के रहने वाले हैं ।
मुलमुला थाना प्रभारी केपी टण्डन ने बताया कि कोनार गांव की युवती उषा कश्यप, 2017-18 में बिलासपुर टॉयपिंग सीखने जाया करती थी. यहां उसकी मुलाकात रितेश दुबे उर्फ ऋतुराज से हुई. इस बीच रितेश दुबे ने खुद की मंत्रालय में अच्छी पहचान होने का दावा किया और मत्स्य विभाग में नौकरी लगा देने की बात कही । इसके बाद नौकरी लगाने का झांसा देने वाले रितेश दुबे और उसकी पत्नी रेणु दुबे, कोनार गांव पहुंची और शिकायतकर्ता युवती के माता-पिता के पास पहुंचे और नौकरी लगाने का दावा कर रुपये ऐंठ लिए. अलग-अलग क़िस्त में साढ़े 7 लाख रुपये ले गए ।
इस बीच युवती की नौकरी नहीं लगी और दम्पति, उसे घुमाने लगे, रुपये की भी वापसी नहीं की. बाद में दम्पति ने अपना मोबाइल बन्द कर दिया । इसके बाद शिकायतकर्ता युवती उषा कश्यप ने मुलमुला थाने में एफआईआर दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी पति रितेश दुबे उर्फ ऋतुराज और उसकी पत्नी रेणु दुबे के खिलाफ आईपीसी की धारा 420, 34 के तहत जुर्म दर्ज किया है और पुलिस द्वारा दोनों आरोपी पति-पत्नी की तलाश की जा रही है. एफआईआर के बाद आरोपी दम्पति फरार है ।
Author Profile
Latest entries
अपराध13/07/2026बाल संप्रेषण गृह में खूनी वारदात,, प्रहरी की हत्या,, हाथ-पैर बांधकर गला घोंटने का आरोप,, 4 नाबालिग फरार…
बिलासपुर12/07/2026गांवों को मिली विकास की सौगात: बेलतरा में ₹1.90 करोड़ के कार्यों का शुभारंभ,, विधायक सुशांत शुक्ला ने दिया जनभागीदारी व पर्यावरण संरक्षण का संदेश का संदेश…
अपराध12/07/2026विनायका हाइट्स फिर विवादों में,, बिना सहमति बिल्डर के खाते में ट्रांसफर हुई लाखों की लोन राशि,, बिल्डर और बैंक अधिकारियों के खिलाफ अपराध दर्ज…
बिलासपुर10/07/2026अपोलो की स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल,, तीन महीने से बंद एंबुलेंस सेवा,, मरीजों की जान से खिलवाड़ का आरोप,, प्रबंधन को एक हफ्ते का अल्टीमेटम… शैलेश पाण्डेय ने आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं पर मांगा जवाब, व्यवस्था नहीं सुधरी तो उग्र आंदोलन की दी चेतावनी.. संवेदनाएं मर चुकी हैं, सेवा नहीं सिर्फ व्यवसाय कर रहा है अपोलो : विजय केशरवानी
