बिलासपुर के उसलापुर में हुई महिला पंचायत सचिव की हत्या की गुत्थी सुलझी
प्रेमी के साथ मिलकर बेटी ने की मां की हत्या…

बिलासपुर // बेटी ने ही अपनी मौसेरी बहन व ब्वॉय फ्रेंड के साथ मिलकर अपनी मां पंचायत सचिव की हत्या की थी। पुलिस ने तीनों को हिरासत में ले लिया है। उनसे सबूत जुटाए जा रहे हैं। घटना उसलापुर बस्ती में 24 अगस्त की रात को हुई थी। सकरी पुलिस को इस केस में सफलता मिल गई। पंचायत सचिव चंदना डडसेना पति स्व. विजय डडसेना 42वर्ष मूल रूप से मुंगेली जिले के पथरिया क्षेत्र की रहने वाली थी और वर्तमान में अपनी 16 साल की बेटी के साथ उसलापुर में रह रही थी। 25 अगस्त की सुबह उसकी घर पर ही लाश मिली थी। पूछताछ में उसकी बेटी ने कहा था कि वह अपनी सहेली के साथ पिकनिक मनाने कोटा गई थी और रात को वहीं ठहर गई थी। सुबह मां को फोन किया तो उसका मोबाइल बंद बताया तब उसने पड़ोसी को फोन कर घर भेजा और इस पड़ोसी के जरिए ही घटना की उसे जानकारी हुई। पुलिस इस मामले में महिला के पुराने परिचितों से पूछताछ कर रही थी। इसी दौरान कॉल डिटेल से बेटी पर संदेह हुआ। कड़ाई बरतने पर वह टूट गई और हत्या करने की बात कबूल ली। उसने इस वारदात को अपनी मौसेरी बहन व ब्वॉय फ्रेंड के साथ मिलकर अंजाम दिया था।
पुलिस को गुमराह करती रही …
पुलिस को उसने इस केस में भटकाने का काफी प्रयास किया। वह संदेही के रूप में बार-बार पेंड्रा क्षेत्र के एक व्यक्ति का नाम लेती रही जिसके खिलाफ उसकी मां ने दुष्कर्म का केस दर्ज करवाया था।
Author Profile
Latest entries
अपराध21/09/2026जुआ फड़ में पुलिस की रेड, 4 लाख से ज्यादा रकम जप्त, 9 जुआरी गिरफ्तार…
बिलासपुर21/09/2026बिदर त्योहार के दौरान भड़की हिंसा, दो पक्षों में लाठी-डंडों से मारपीट; एक युवक की मौत, पिता-बड़ा भाई गंभीर
बिलासपुर21/09/2026हैवंस पार्क में देर रात युवती का हाई वोल्टेज ड्रामा नशे की हालत में महिला स्टाफ से विवाद, चिल्लाने और मारपीट की कोशिश का वीडियो वायरल; बार संचालन और निगरानी व्यवस्था पर उठे सवाल
बिलासपुर20/09/2026बर्थडे सेलिब्रेशन में जनसुविधा का ध्यान, अमर अग्रवाल ने की सहयोग की अपील, उचित स्थान पर ही बैनर-पोस्टर लगाने की अपील, निवास के सामने नहीं लगेगा कोई होर्डिंग…
