बिलासपुर // कोरोना संक्रमण के चलते जारी लॉकडाउन के कारण स्कूलों की पढ़ाई बाधित न हो इसके लिए छत्तीसगढ़ शासन ने अभिनव पहल करते हुए “पढ़ई तुंहर दुआर” योजना शुरू की है। इसके माध्यम से स्कूली छात्र-छात्राओं की ऑनलाइन पढ़ाई कराई जा रही है। जिले में इस योजना के अंतर्गत 12 हजार से अधिक शिक्षकों ने तथा 99 हजार से अधिक छात्र-छात्राओं ने अपना पंजीयन करा लिया है।
“पढ़ई तुंहर दुआर” योजना 7 अप्रैल 2020 को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लॉन्च की थी। इसके लिए पोर्टल www.cgschool.in पर ऑनलाइन पंजीयन कराया जा रहा है। इस पोर्टल में पंजीकृत शिक्षकों द्वारा विषय आधारित पाठ्य सामग्री जैसे कि वीडियो, पीडीएफ आदि अपलोड की जा रही है। इसका लाभ छात्र-छात्राएं घर बैठे उठा सकते हैं। इसके अलावा प्ले स्टोर से जूम एप में ऑनलाइन रहकर पढ़ाई की सुविधा उपलब्ध होगी। इन कक्षाओं में शिक्षक बच्चों को पढ़ायेंगे और बच्चे प्रश्न भी पूछ सकेंगे। इस प्रकार ऑन लाइन क्लाहस का अनुभव कक्षा जैसा ही रहेगा।
बच्चों को ऑन लाइन होम वर्क भी दिया जायेगा। उसे वे घर पर ही अपनी कॉपी में हल करेंगे और अपने मोबाइल से फोटो खींचकर उसे पोर्टल पर अपलोड कर देंगे। इसके बाद संबंधित शिक्षक उसे जांच कर वापस विद्यार्थी को भेज देंगे। इस प्रकार विद्यार्थी घर बैठे ही अपनी कमजोरियों को समझ कर उन्हें दूर कर सकेंगे।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर09/06/2026स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी का आई.पी.ओ (IPO) विद्युत मंडल को बेचने की साजिश… राज्य मंत्रिमंडल के फैसले को कांग्रेस ने बताया जनविरोधी…
बिलासपुर09/06/2026किसानों के मुद्दों पर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन,, कलेक्टर कार्यालय का घेराव,, 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन…
Uncategorized09/06/2026बेलतरा में सुशासन तिहार पर उठा जनाक्रोश: पानी, बिजली, सड़क और खाद संकट को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रशासन को सौंपा 15 सूत्रीय ज्ञापन
बिलासपुर08/06/2026पाटलिपुत्र संस्कृति विकास मंच की कमान फिर संभालेंगे प्रवीण झा, सर्वसम्मति से चुने गए अध्यक्ष, सचिव पद पर पुनः सुशोभित हुए सुधीर झा…
