पूर्व राष्ट्रपति एवं “भारत रत्न” प्रणव मुखर्जी के पार्थिव शरीर का आज अंतिम संस्कार होगा …
प्रोटोकॉल के तहत होगा अंतिम संस्कार …
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने उनके निवास जाकर दिवंगत पूर्व राष्ट्रपति को दी श्रद्धांजलि …
तीनों सेना प्रमुखों ने भी दी श्रद्धांजलि
(शशि कोन्हेर द्वारा )
नई दिल्ली // देश के पूर्व राष्ट्रपति एवं भारत रत्न प्रणब मुखर्जी के पार्थिव शरीर का आज अंतिम संस्कार किया जाएगा। सोमवार को 84 वर्षीय पूर्व राष्ट्रपति मुखर्जी का लंबी बीमारी के बाद अस्पताल में निधन हो गया था। मुखर्जी को 10 अगस्त को दिल्ली में सेना के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।जहां वे लंबे समय से गहरे कोमा में थे। सोमवार को सुबह अस्पताल के द्वारा जारी स्वास्थ्य बुलेटिन में कहा गया था कि वह गहरे (डीप)कोमा में हैं और वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं. शाम होते-होते उनका स्वास्थ्य बिगड़ गया और उनके निधन की खबर आ गई।सेना के अनुसंधान और रेफरल अस्पताल में 10 अगस्त को मस्तिष्क के थक्के के बाद उनकी ब्रेन सर्जरी की गई। ब्रेन सर्जरी के बाद उनका स्वास्थ्य बिगड़ता चला गया और वे कोमा में चले गए। इस बीच उन्हें फेफड़ों का भी संक्रमण हो गया।साथ ही कोरोनावायरस के टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए। कई दिनों से उन्हें वेंटीलेटर सपोर्ट पर रखा गया था ।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी श्रद्धांजलि ..
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को उनके राजाजी मार्ग स्थित आवास पर आखिरी विदाई दी।
सेना प्रमुखों ने दी श्रद्धांजलि …
चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत, आर्मी चीफ जनरल एमएम नरवने, एयरफोर्स चीफ एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया और नेवी चीफ एडमिरल करमबीर सिंह ने अपने घर पर पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को अंतिम विदाई दी।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर08/09/2026स्मार्ट मीटर और महंगी बिजली के खिलाफ कांग्रेस का अभियान तेज बिलासपुर में जिला कांग्रेस की बैठक, वार्ड-पंचायत स्तर पर शिकायत फॉर्म भरवाने की प्रक्रिया जल्द पूरी करने पर जोर
बिलासपुर08/09/202612 से 16 घंटे की ड्यूटी, आराम भी नहीं… सुरक्षा के सवाल पर रेलवे रनिंग स्टाफ का अनिश्चितकालीन धरना…
बिलासपुर08/09/2026बेलतरा में साय-साय विकास, ₹1.56 करोड़ के 20 कार्य मंजूर… साय सरकार में विकास की रफ्तार से बदल रहा बेलतरा, विधायक सुशांत शुक्ला के प्रयासों से गांवों को मिली बड़ी सौगात…
बिलासपुर07/09/2026मुख्यमंत्री की मौजूदगी में बहतराई स्टेडियम में गूंजा तीजा तिहार का उल्लास,, बेलतरा महोत्सव के लिए 30 लाख देने की घोषणा,, छत्तीसगढ़ी संस्कृति और नारी शक्ति का दिखा भव्य संगम
