दुर्ग/ रविवार को शहर के राजीव नगर में किन्नर की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी साथी किन्नर को गिरफ्तार कर लिया है। लेनदेन के चलते हुए विवाद में आरोपी ने अपने साथी की हत्या की थी।

आरोपी कागज किन्नर उर्फ शंकर बुद्धे, उम्र 30 वर्ष ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया, कि उसने पैसों के लेन देन के चक्कर में किन्नर छाया को मौत के घाट उतार दिया। सोमवार को मामले का खुलासा करते हुए, एसपी विवेक शुक्ला ने बताया, कि आरोपी और मृतक छाया एक ही मोहल्ले में रहते थे। घटना वाले दिन आरोपी ने छाया को घर पर रात का खाना खाने के लिए बुलाया। दोनों ने जमकर शराब पी। इसके बाद ब्लेड और चाकू से वार कर उसकी हत्या कर दी। आरोपी किन्नर काजल ने बताया, कि छाया ने दो साल पहले करीब 70 हजार रुपए उधार लिए थे। काफी दिनों से वह पैसे नहीं दे रही थी। इसी बात को लेकर विवाद हुआ और उसने तैश में आकर उसकी हत्या कर दी
Author Profile
Latest entries
राजनीति12/09/2026तारा कोल ब्लॉक पर दीपक बैज का भाजपा सरकार पर हमला: बोले- जंगल काटकर पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने की साजिश, आवंटन रद्द करे सरकार… संगठन सृजन अभियान के समापन पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने साधा निशाना, कहा- जनता के मुद्दों पर अर्जुन की तरह लक्ष्य साधकर लड़ेंगे कांग्रेस कार्यकर्ता
Uncategorized12/09/2026बिना नक्शा पास कराए तान दी तीसरी मंजिल, अवैध निर्माण के साथ अवैध कब्जा और होर्डिंग्स भी… निगम सिर्फ नोटिस तक सीमित…
बिलासपुर11/09/2026सेल्फी का शौक पड़ा भारी, एक को बचाने नदी में कूदे दो छात्र, तेज बहाव में तीनों लापता, हसदेव नदी में पिकनिक मनाने पहुंचे थे 8 छात्र-छात्राएं, तलाश जारी…
बिलासपुर08/09/2026स्मार्ट मीटर और महंगी बिजली के खिलाफ कांग्रेस का अभियान तेज बिलासपुर में जिला कांग्रेस की बैठक, वार्ड-पंचायत स्तर पर शिकायत फॉर्म भरवाने की प्रक्रिया जल्द पूरी करने पर जोर
