प्रदेश के पत्रकारों को फ्रंटलाइनर मानने की घोषणा का, शहर विधायक शैलेश पांडे ने किया स्वागत और मुख्यमंत्री को दिया साधुवाद व धन्यवाद…
शहर विधायक ने प्रदेश भर के वकीलों को टीकाकरण में प्राथमिकता देने पर भी खुशी जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री को साधुवाद और धन्यवाद दिया है…
बिलासपुर // प्रदेश के पत्रकारों को फ्रंटलाइनर माने जाने के निर्णय एवं घोषणा के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार मानते हुए शहर विधायक ने कहा कि पत्रकार साथी पिछले लॉकडाउन और इस लॉकडाउन के दौरान निरंतर दिन रात मेहनत कर जनता की खबरों को प्रशासन तक और प्रशासन की सूचनाओं को जनता तक पहुंचाने के लिए समर्पित भाव से काम करते रहे हैं। शैलेश पांडे ने कहा कि पत्रकारों का यह समर्पण और कोरोना संक्रमण के खिलाफ जंग में उनके द्वारा दिया जा रहा योगदान बहुत जबरदस्त ही कहा जाएगा। विधायक पांडे ने कुछ दिनों पहले समाचार संकलन के जानलेवा बन चुके काम में जुटे प्रदेश भर के पत्रकार साथियों और समस्त मीडिया कर्मियों को फ्रंटलाइनर मानने का आग्रह प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव से किया था। बिलासपुर विधायक शैलेश पांडे ने आज मुख्यमंत्री द्वारा उक्ताशय की घोषणा किए जाने पर उनका साधुवाद और आभार माना है। वहीं उन्होंने इस बात पर भी खुशी जाहिर की है कि मुख्यमंत्री ने प्रदेश भर के वकीलों को भी टीकाकरण में सर्वोच्च प्राथमिकता देने का निर्णय लिया है। शैलेश पांडेय ने इसके लिए भी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव को साधुवाद दिया है।
Author Profile
Latest entries
प्रशासन25/05/2026कोयला डिपो में गड़बड़ी पर सख्ती, अवैध गतिविधियों पर होगी कड़ी कार्रवाई… कलेक्टर – एसपी ने ली कोल डिपो संचालकों की बैठक…
बिलासपुर25/05/2026अवैध उत्खनन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई विशेष अभियान में 23 वाहन जब्त, 2 जेसीबी, 8 हाइवा और 13 ट्रैक्टर-ट्रॉली पर कार्रवाई…
Uncategorized25/05/2026भीषण गर्मी में बिजली गुल… सड़क पर उतरी कांग्रेस, CSPDCL कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन… गेट फांद बाउंड्री पर चढ़े कार्यकर्ता… तेज धूप में धरना देकर गरजे नेता…
अपराध25/05/2026सुपारी कांड का आरोपी फिर चढ़ा पुलिस के हत्थे: जमानत पर बाहर आते ही जुआ फड़ में पकड़ा गया राजू सोनकर सहित 6 गिरफ्तार,, नगदी ताश गड्डी जब्त…
