प्रदेश में तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के तबादलों की लिस्ट तैयार होने की चर्चा ,,
बिलासपुर (शशि कोन्हेर ) // प्रदेश में जल्द ही बड़ी संख्या में तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के तबादले की चर्चा राजधानी रायपुर में सरगर्म है। भरोसेमंद सूत्रों से मिली खबर के मुताबिक इस तबादले की लिस्ट तकरीबन तैयार हो चुकी है। और कुछ औपचारिकताओं के बाद उसे जल्द ही जारी किया जा सकता है। इसमें बिलासपुर समेत, प्रदेश के सभी जिलों में पदस्थ तहसीलदारों एवं नायब तहसीलदारों को बड़ी संख्या में इधर से उधर किया जा सकता है। तबादले की सूची तैयार होने की सुगबुगाहट तहसीलदारों एवं नायब तहसीलदारों को भी मिल चुकी है, लिहाजा उनमें से कुछ ने मनपसंद स्थानों में अपनी पदस्थापना के लिए तथा कुछ ने…जहां हैं वहीं बने रहने के लिए,हांथ-पाव मारना शुरू कर दिया है। जैसी कि जानकारी मिल रही है..प्रस्तावित तबादलों से इस बार बिलासपुर जिला भी तरीके से प्रभावित होने जा रहा है। सूत्रों की मानें तो प्रदेश के विभिन्न जिलों और तहसीलों में लंबे समय से अंगद के पांव की तरह एक ही स्थान पर जमे रहने वाले तथा जिंनकी विभिन्न स्रोतों से बड़ी संख्या में शिकायतें.. शासन को प्राप्त हुई हैं..उन सबको इधर-उधर किया जा सकता..!
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर20/09/2026बर्थडे सेलिब्रेशन में जनसुविधा का ध्यान, अमर अग्रवाल ने की सहयोग की अपील, उचित स्थान पर ही बैनर-पोस्टर लगाने की अपील, निवास के सामने नहीं लगेगा कोई होर्डिंग…
राजनीति20/09/2026BJP ने तौसिफ खान को पद से हटाया, पार्टी से निष्कासन पर 7 दिन में मांगा जवाब…
बिलासपुर19/09/2026बिलासपुर में बड़ा खुलासा: संदिग्ध बांग्लादेशी बताकर पकड़े गए 23 में 19 निकले भारतीय, 4 की जांच जारी..
बिलासपुर18/09/2026पीएम मोदी के जन्मदिन पर भाजयुमो का विशाल रक्तदान शिविर, नरेंद्र मोदी का सार्वजनिक जीवन राष्ट्रसेवा, गरीब कल्याण, जनहित के प्रति समर्पण का प्रेरणाददायी उदाहरण : अमर अग्रवाल..
