• Mon. Sep 14th, 2026

News look.in

नज़र हर खबर पर

बच्चों का उज्जवल भविष्य ही देश के लिए सुनहरे कल का निर्माण करेगा – जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा…

बच्चों का उज्जवल भविष्य ही देश के लिए सुनहरे कल का निर्माण करेगा – जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा…

बिलासपुर, मार्च, 16/2022

होली क्रॉस हायर सेकेंडरी स्कूल लालखदान में बच्चों का ग्रेजुएशन डे (स्नातक का दिन) के समारोह का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अंकित गौरहा, गिरिराज सर, स्कूल की प्राचार्य सिस्टर क्लेरिटा, सिस्टर मधु उपस्थित रही।

इस कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित करके एवं संस्था के शिक्षकों व छात्राओं द्वारा प्रार्थना के साथ किया गया। बच्चों की विभिन्न कलाओं में से एक कला को निखारने के लिए बच्चों द्वारा (रेम्पवाक) करवाया गया जो बहुत ही आकर्षक था और नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति दी गई।एवं समस्त बच्चों को हमारी संस्था की प्राचार्य एवं मुख्य अतिथियों द्वारा अंकसूची का वितरण किया गया।

जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा ने संबोधन में कहा की बच्चों का उज्जवल भविष्य ही देश के लिए सुनहरे कल का निर्माण करेगा। गिरीराज ने भी अपने छात्र जीवन के संघर्ष को बच्चों के साथ सांझा किया उत्साहवर्धन को और अधिक बढ़ाने के लिए पलकों ने भी अपने विचार साझा किए जो बहुत ही अमूल्य एवं रोचक थे संस्था की प्राचार्य सिस्टर डॉ क्लेरिटा ने अपने शब्दों से बच्चों का उत्साहवर्धन किया एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आशीर्वाद प्रदान किया। विद्यालय के अभिभावकों ने इस समारोह में सम्मिलित होकर हमारी संस्था का मान बढ़ाया अंत में सभी बच्चों एवं अभिभावकों को स्वल्पाहार देकर कार्यक्रम का समापन किया गया और समस्त शाला परिवार ने नन्हे-मुन्ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करती है।

Author Profile

Lokesh war waghmare - Founder/ Editor
Latest entries
11 वर्षों से पेण्ड्रा में दिया जा रहा स्वच्छता का संदेश, 13 सितंबर से फिर शुरू हुआ महाअभियान मुक्तिधाम, खेल मैदान, तालाब सहित शहर के 6 प्रमुख स्थानों की कराते हैं सफाई  हर्ष छाबरिया की पहल बनी जनअभियान की पहचान, शहरवासी स्नेह से कहते हैं ‘स्वच्छता दूत’
विधायक के जन्मदिन में सड़क बनी जश्न का मंच, जनता घंटों जाम में हलाकान; यातायात प्रशासन सवालों के घेरे में ?
सरकंडा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, चोरी के दो मामलों में सफलता… कंप्यूटर उपकरण और एक्टिवा स्कूटी बरामद, नाबालिग सहित दो आरोपी पुलिस की गिरफ्त में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed