सिंघनपुरी और घोघरा के बाढ़ पीडितों के लिए महापौर ने भेजा राशन किट ..

बिलासपुर // जिले में लगातार हो रही बारिश के कारण मनियारी सहित अन्य नदिया उफान पर है जिसके कारण कई गांव पानी में डूब गए ऐसे में वहां के लोगो को सामुदायिक भवन स्कूलों में रहना पड़ रहा है। महापौर रामशरण यादव ने बाढ़ पीड़ित परिवारों के लिए खाद्य सामाग्री पहुंचवाई है।
इन दिनों मनियारी नदी उफान पर है जिसके कारण इसके आस पास के गांवों में बाढ़ा आ गई ऐसे में कई लोगो के घर डूबे कई के घरों के दीवाल ढहे वहीं किसानो के फसल भी तबाह हो गए। ऐसे में महापौर को इनकी जानकारी हुई कि सिघनपुरी और घोघरा के गांव में भी पानी घुस गया है जिसके कारण सैकड़ों परिवारों को बचाव दल ने बाढ़ से निकाल कर स्कूलों और शासकीय भवनों में ठहरवाया है। ऐसे में उन्हें खाने पीने के लिए समस्या का सामना करना पड़ रहा है, तो कोरोना पॉजिटीव होने के कारण महापौर रामशरण यादव वहां जा नहीं सके तो, बाढ़ पीडितो के लिए राहत सामग्री के रुप में राशन का किट सौम्य एक नई उड़ान समाजिक संस्था के सदस्यों के माध्यम से उन तक पहुंचाने के लिए दिया गया। प्रत्येक किट में 1 किलो राहलदाल, 1 किलों नमक, 1 किलो आटा, 5 किलों चांवल के साथ ही सभी किट में पारले जी के बिस्कूट रखे गए हैं। महापौर ने बताया कि प्रदेश के मुखिया भुपेश बघेल ने कहा था कि उनकी जन्म तिथि के आसपास प्रदेश में कोई भी भुखा नहीं रहेंगा। उन्हीं के विचारों से प्रेरित होकर महापौर को जब बाढ़ पीडितों के बारे में पता चला तो उन्होंने उनके लिए राहत सामाग्री के रुप में राशन किट तैयार करा कर सामाजिक संस्था को वितरण के लिए दे दिया।
Author Profile
Latest entries
अन्य19/05/2026बालको मेडिकल सेंटर कैंसर के खिलाफ जंग में मरीजों की नई उम्मीद… बीएमसी में एडवांस सर्जिकल टेक्नोलॉजी के प्रयोग से इलाज हुआ किफायती और आसान…
बिलासपुर19/05/202620 मई को दवा दुकानें बंद रहेंगी, आपातकालीन सेवाओं के लिए प्रशासन अलर्ट,, जन औषधि व सरकारी मेडिकल स्टोर खुले रहेंगे…
प्रशासन19/05/2026प्रदेशभर में रेत चोरों पर कार्रवाई तेज,, शिवनाथ नदी से तीन मशीनें जब्त,, मैदानी अमला लगातार कर रहा निगरानी…
बिलासपुर18/05/2026बिलासपुर में पूर्व मंत्री उमेश पटेल का बड़ा बयान,, महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दी,, मोदी राज में किसान, व्यापारी और गृहिणियां सबसे ज्यादा परेशान,, उमेश पटेल का केंद्र सरकार पर तीखा हमला
