बिलासपुर // IPS दीपांशु काबरा के तबादले के बाद बिलासपुर रेंज के नए आईजी बने रतन लाल डांगी। जनवरी के पहले ही दिन कमान सम्हालते हुए आईजी रतन लाल डांगी ने कहा की अवैध गतिविधियों पर पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी। सरगुजा में चलाई गई विभिन्न अभियानों में पुलिस को काफी कम शिकायते ही मिलती रही थी जब नशामुक्ति को लेकर अभियान चलाया गया तो उस पर भी लोग काफी जागरूक हुए। इसी दौरान क्षेत्र में किन्हीं मामलों को लेकर पुलिस की संलिप्तता पाई गई थी जिस पर कुछ आरक्षकों को बर्खास्त के साथ साथ कुछ को सस्पेंड भी की गया था। अगर इस प्रकार बिलासपुर रेंज अंतर्गत विभाग से पुलिस की संलिप्तता पाई गई तो उसपर भी उचित कार्यवाही की जाएगी। इसी दौरान बिलासपुर की ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो उसपर भी बैठक कर व्यवस्था बनाई जाएगी।

आईजी डांगी ने कहा कि सबके लिए उनका मोबाइल नंबर हमेशा चालू रहेगा और इस नंबर को मैंने सार्वजनिक किया है ताकि किसी भी प्रकार की अपराधिक गतिविधियों की जानकारी होने पर लोग मुझे सूचित कर सकते हैं । मेरा ट्वीट करने का मुख्य मकसद लोगों को जानकारी देना है कि यदि उनके पास किसी प्रकार की गैर सामाजिक और अपराधिक गतिविधियों की जानकारी होती है तो तत्काल सूचित करें । अपनी समस्याओं को पुलिस या उनके सामने व्यक्तिगत रूप से रख सकें ।
Author Profile
Latest entries
प्रशासन29/08/2026बिलासपुर सिटी कोतवाली क्षेत्र में धारा 144 लागू,, बिना अनुमति सभा-जुलूस पर रोक.. उल्लंघन पर होगी कड़ी कार्रवाई..
Uncategorized28/08/2026खपरगंज में दो पक्ष भिड़े,, जमकर पथराव से मचा हड़कंप मारपीट के बाद बढ़ा विवाद,, नारेबाजी से तनाव,, एसएसपी-कलेक्टर समेत आला अधिकारी मौके पर,, भारी पुलिस बल तैनात…
बिलासपुर28/08/2026हादसा : दिल्ली से बिलासपुर पहुंची फ्लाइट का टायर फटा,, पायलट ने संभाली स्थिति,, प्रयागराज उड़ान रद्द…
Uncategorized28/08/2026सड़क पर दबंगई का वीडियो वायरल,, युवक को लाठी-बेल्ट से पीटा,, बिलासपुर में बेखौफ बदमाश..
