• Tue. Sep 15th, 2026

News look.in

नज़र हर खबर पर

बिलासपुर : कोविड-19 अस्पताल पूर्णता की ओर, कलेक्टर ने किया निरीक्षण और दिये निर्देश …

बिलासपुर // पुराना बस स्टैंड स्थित जिला अस्पताल बिल्डिंग में स्थापित संभागीय कोविड -19 अस्पताल लगभग तैयार है। कलेक्टर डॉ. संजय अलंग ने मंगलवार को यहां की गई तैयारियों का निरीक्षण किया।
उन्होने सर्वप्रथम कोरोना के साधारण लक्षण वाले मरीजों के लिए प्रथम तल पर बनाये गये वार्ड का मुआयना किया। वहां 54 बिस्तरों वाले चार वार्ड तैयार किये गये हैं। इनमें दो मेल व दो फिमेल वार्ड हैं। इन वार्डों में मरीजों के मनोरंजन के लिये टीवी भी लगाया गया है। सभी मरीजों के बेड के पास एक स्टूल भी रखने का निर्देश कलेक्टर ने दिया।

यहां पर बनाये गये प्राइवेट वार्ड की तैयारी को भी उन्होंने देखा और आवश्यक निर्देश दिये। कलेक्टर ने आईसीयू वार्ड, सेन्ट्रल ऑक्सीजन सप्लाई सिस्टम, सीसीटीवी, सेन्ट्रल कमांड रूम, डाफिंन जोन आदि का निरीक्षण किया जो पूरी तरह बनकर तैयार हैं। अस्पताल में 28 आईसीयू बेड और 8 बिस्तर हाई डिपेन्डेंसी यूनिट (एचडीयू) स्थापित किये गये हैं। आईसीयू बेड पर पैरा मॉनिटर लगाया गया है जिसकी मॉनिटरिंग के लिए सेंट्रल कंट्रोल रूम तैयार किया गया है। अस्पताल में भर्ती किये जाने वाले मरीजों के लिए अलग वस्त्र भी तैयार कर लिये गये हैं। अस्पताल में मरीजों के प्रवेश के लिए अलग रास्ता तथा डॉक्टरों व स्टाफ के प्रवेश के लिए अलग रास्ता बनाया गया है। कोविड अस्पताल में कार्य करने वाले डॉक्टरों व स्टाफ के रुकने की व्यवस्था को भी अंतिम रूप दिया गया है।
सिविल सर्जन डॉ. मधुलिका सिंह ठाकुर ने बताया है कि कोरोना अस्पताल में ड्यूटी के लिए चिकित्सकों और स्टाफ का रोस्टर भी तय कर दिया गया है। इसमें जिला अस्पताल व सिम्स के अलावा जिले के अन्य चिकित्सकों की ड्यूटी लगाई जा रही है। उन्हें इसके लिए प्रशिक्षण भी दिया जा चुका है।
निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रमोद महाजन, डिप्टी कलेक्टर अंशिका पांडेय, डॉ. मनोज जायसवाल आदि उपस्थित थे।

Author Profile

Lokesh war waghmare - Founder/ Editor
Latest entries
11 वर्षों से पेण्ड्रा में दिया जा रहा स्वच्छता का संदेश, 13 सितंबर से फिर शुरू हुआ महाअभियान मुक्तिधाम, खेल मैदान, तालाब सहित शहर के 6 प्रमुख स्थानों की कराते हैं सफाई  हर्ष छाबरिया की पहल बनी जनअभियान की पहचान, शहरवासी स्नेह से कहते हैं ‘स्वच्छता दूत’
विधायक के जन्मदिन में सड़क बनी जश्न का मंच, जनता घंटों जाम में हलाकान; यातायात प्रशासन सवालों के घेरे में ?
सरकंडा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, चोरी के दो मामलों में सफलता… कंप्यूटर उपकरण और एक्टिवा स्कूटी बरामद, नाबालिग सहित दो आरोपी पुलिस की गिरफ्त में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed