• Mon. May 25th, 2026

News look.in

नज़र हर खबर पर

बिलासपुर : पार्षद सीमा घृतेश ने सूखा राशन के लिए अपने पार्षदनिधि से 1 लाख रु. की अनुशंसा की… निगम आयुक्त को लिखा पत्र…

बिलासपुर // कोरोनाकाल में लॉक डाउन की वजह से बहुत से ठेले खुमचे, रिक्शा चलाने वाले और दिहाड़ी मजदूरों के सामने रोजी-रोटी की समस्या हो गयी है ऐसे में इन जरूरतमंदो की मदद के लिए लोग किसी न किसी तरह इनकी मदद करने आगे आ रहे है। समाजसेवी संगठन लोगो को खाना, सूखा राशन तो कोई किसी के लिए दवाइयां, हॉस्पिटल में बेड की व्यवस्था कर लोगो की मदद कर रहे है।

इसी कड़ी में बिलासपुर नगर निगम के वार्ड 21 जरहाभाटा की पार्षद सीमा घृतेश ने भी गरीब और जरूरतमंद लोगो की मदद करने उनके लिए भोजन और सूखा राशन उपलब्ध कराने के लिए 2021-22 की अपनी पार्षद निधि से 1 लाख रुपये से सूखा राशन क्रय कर गरीब दिहाड़ी मजदूरों को बांटने उनकी मदद करने के लिए निगम आयुक्त को पत्र लिखा है।

पार्षद सीमा ने बताया कि इस कोरोनाकाल मे लॉकडाउन की वजह से बहुत से दिहाड़ी मजदूर और छोटे मोटे कार्य कर अपनी रोजीरोटी चलाने वालों के सामने आर्थिक परेशानी आ गयी है ऐसे लोग जरूरत का सामान और राशन तक नही खरीद पा रहे ऐसे में उनकी मदद कर उन्हें सूखा राशन उपलब्ध कराने मैंने अपनी पार्षद निधि से 1 लाख रुपये का राशन खरीदने निगम आयुक्त को पत्र लिखा है आगे भी मुझसे जो पायेगा जरूरतमंदों की मदद के लिए वो जरूर करूंगी।

इसके पूर्व भी वार्ड पार्षद सीमा के द्वारा दो लाख रु. की मदद दी गयी थी जिससे 1 लाख रु. का सेनेटाइजर और 1 लाख रु. का राशन खरीदने के लिए पार्षद निधि से यह राशि उपलब्ध कराई गई थी।

Author Profile

Lokesh war waghmare - Founder/ Editor
Latest entries

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed