
बिलासपुर // बिलासपुर में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है, हालांकि जिले में एक भी पॉजिटिव केस नही है, सावधानी के लिए स्वास्थ्य महकमा घर घर जा कर लोगो की स्क्रीनिंग कर रहा है और लोगो की स्वास्थ्य और ट्रैवल हिस्ट्री की जानकारी जुटा रहा है,स्वास्थ्य विभाग के साथ नगर विधायक शैलेश पांडे भी शहर के वार्डो में लगातार निरीक्षण कर रहे है वे इस दिशा में ज्यादा गंभीर हैं। वे सिम्स का भी निरीक्षण कर रहे हैं। WHO ने लगातार यह अलर्ट जारी कर कहा है कि आने वाले छह महीनों तक कोरोना को लेकर सतर्क रहना बेहद जरूरी है।प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने भी एक बयान में कहा कि आने वाले छह माह तक छत्तीसगढ़ के लोगों को काफी सावधान बरतनी पड़ेगी। सरकार से लगातार मिल रहे निर्देश के तहत ही अस्पताल की क को चुस्त-दुरुस्त रखा जा रहा है।
बिलासपुर संभाग के लिए बिलासपुर जिला अस्पताल परिसर में सौ बिस्तरों का कोरोना सेंटर तैयार किया गया है। जिसमें तीन आईसीयू सहित प्राइवेट रूम की भी व्यवस्था की गई है। इसे संभागीय कोरोना सेंटर के रूप में विकसित किया जा रहा है। हालांकि छत्तीसगढ़ में अभी तक कोरोना के जो भी पॉजीटिव पाए गए हैं उनको इलाज के लिए एम्स में भेजा गया है। बिलासपुर में तैयार किए जा रहे यह सेंटर इमरजेंसी के तौर पर है। सरकार का यह मानना है कि कोरोना के संक्रमण के हिसाब से अप्रैल माह का अंतिम सप्ताह और मई माह का प्रथम सप्ताह महत्वपूर्ण है। इस दौरान विशेष सावधानी बरतने की जरुरत होगी। संभागीय कोरोना सेंटर में सोमवार को विधायक शैलेश पांडेय ने चिकित्सा विशेषज्ञों के साथ बातचीत की और जरुरी निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के प्रतिनिधि पंकज सिंह भी मौजूद थे।
Author Profile
Latest entries
राजनीति13/09/2026मोदी के 25 वर्ष के जनसेवा कार्यकाल पर सेवा संकल्प अभियान… 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक देशभर में विभिन्न सेवा एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रम…
बिलासपुर13/09/2026विधायक के जन्मदिन में सड़क बनी जश्न का मंच, जनता घंटों जाम में हलाकान; यातायात प्रशासन सवालों के घेरे में ?
Uncategorized13/09/2026सरकंडा पुलिस का बड़ा एक्शन: अवैध शराब पिलाने वालों समेत 7 बदमाशों पर कार्रवाई
अपराध13/09/2026सरकंडा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, चोरी के दो मामलों में सफलता… कंप्यूटर उपकरण और एक्टिवा स्कूटी बरामद, नाबालिग सहित दो आरोपी पुलिस की गिरफ्त में…
