
रायपुर // मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की डिप्टी सेक्रेटरी सौम्या चौरसिया के भिलाई स्थित सूर्या रेसीडेन्सी कॉलोनी के घर को आयकर विभाग की टीम ने सील कर दिया। लगातार 30 घंटे से अधिक इंतजार करने के बाद भी जब सौम्या चौरसिया वहां अपने घर पर नहीं पहुंची। तो छापा मारने गई आयकर अफसरों की टीम ने उनके घर को सील कर दिया। इसके पहले शुक्रवार को उनके निवास पर छापा मारने गई टीम दरवाजा बंद होने और सौम्या चौरसिया के घर पर ना होने के कारण उनका इंतजार करती रही। शुक्रवार की रात तक भी जब भी नहीं पहुंची तो आयकर अफसरों ने उनके घर के बरामदे में ही बिस्तर लगाकर वही रात्रि विश्राम किया जबकि सीआरपीएफ की टीम वहां पूरी रात पहरा देती रही।
आबकारी विभाग के एचडी का नीदरलैंड कनेक्शन…
ऐसा दावा किया जा रहा है कि आबकारी विभाग के ओएसडी अरुणपति त्रिपाठी ने नीदरलैन्ड की राजधानी एम्सटर्डम में करोड़ों का निवेश किया है बताया जा रहा है कि छापेमारी के दौरान यह खुलासा हुआ है आयकर विभाग की छापेमारी के दौरान आबकारी विभाग के ओएसडी अरुण त्रिपाठी के यहां से कुछ दस्तावेज विभाग को मिले हैं जिसमें से यह पता चलता है कि ओएसडी त्रिपाठी ने एशिया के अलावा यूरोप के नीदरलैंड की राजधानी एम्सटर्डन में करोड़ों रुपए का निवेश प्रॉपर्टी और उद्योग में किया है । इनके विदेश में पैसों के ट्रांजैक्शन की जानकारी भी आयकर विभाग को मिली। तीसरे दिन भी शनिवार को अरुणपति त्रिपाठी के यहाँ चल रही है कार्रवाई। आज त्रिपाठी को रायपुर ले जा सकते है टीम के सदस्य।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर16/06/2026बिलासपुर के हॉकी सितारे अवि मानिकपुरी को मिले सम्मान और विशेष प्रोत्साहन राशि… बिलासपुर, छत्तीसगढ़ और भारत का गौरव बढ़ाने वाले खिलाड़ी को सरकार दे नई उड़ान : विजय केशरवानी…
Uncategorized16/06/2026करोड़ो का मल्टीलेवल पार्किंग बना सफेद हाथी… सड़क पर पार्क हो रही गाड़ियां… कार्यवाई का भी डर नही… निगम प्रशासन और यातायात को मुह चिढ़ाती तस्वीर…
छत्तीसगढ़15/06/2026सड़कों और पुलों के निर्माण की धीमी गति पर बिफरे उपमुख्यमंत्री अरुण साव, 2 ठेकेदारों के पंजीयन निरस्त… 8 को कारण बताओ नोटिस, 2 ठेकेदारों पर कार्रवाई के लिए मुख्य अभियंता से मंगाया प्रतिवेदन…
बिलासपुर15/06/2026भारती नगर मुक्तिधाम का कायाकल्प: 1.5 करोड़ की लागत से हुआ जीर्णोद्धार, विधायक अमर अग्रवाल ने किया वृक्षारोपण
