बिलासपुर (न्यूज़लूक डॉट इन ) // छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के मरवाही सदन में उनके एक कर्मचारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना पर पहुंची पुलिस कारणों की तलाश कर रही है। इधर, परिजनों ने गंभीर आरोप लगाकर सनसनी फैला दी है।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी का आईजी आफिस के सामने मरवाही सदन है, जहां रमतला निवासी संतोष कौशिक उर्फ मनुवा काम करता था। बुधवार को उनके बंगले में चार कर्मचारी काम कर रहे थे। दोपहर करीब 3 बजे संतोष जोगी के एम्बुलेंस रखने के लिए बनाए गए शेड के एंगल में फांसी पर झूल गया। कुछ देर में यह खबर आग की तरह फैल गई। बताया जा रहा है कि उस समय बंगले में जोगी परिवार का कोई सदस्य नहीं था। सूचना मिलते ही सिविल लाइन टीआई समेत पुलिस के अफसर पहुंच गए हैं। इधर, मृतक संतोष कौशिक के भाई कृष्ण कुमार कौशिक और अमृत कौशिक भी पहुंच गए हैं। उन्होंने मीडिया के सामने आरोप लगाते हुए बताया कि उनके भाई संतोष पर चोरी का आरोप लगाया गया था, जिसके सदमे में आकर उसने फांसी लगा ली। फिलहाल, पुलिस कुछ भी कहने की स्थिति में नहीं है।
Author Profile
Latest entries
प्रशासन29/08/2026बिलासपुर सिटी कोतवाली क्षेत्र में धारा 144 लागू,, बिना अनुमति सभा-जुलूस पर रोक.. उल्लंघन पर होगी कड़ी कार्रवाई..
Uncategorized28/08/2026खपरगंज में दो पक्ष भिड़े,, जमकर पथराव से मचा हड़कंप मारपीट के बाद बढ़ा विवाद,, नारेबाजी से तनाव,, एसएसपी-कलेक्टर समेत आला अधिकारी मौके पर,, भारी पुलिस बल तैनात…
बिलासपुर28/08/2026हादसा : दिल्ली से बिलासपुर पहुंची फ्लाइट का टायर फटा,, पायलट ने संभाली स्थिति,, प्रयागराज उड़ान रद्द…
Uncategorized28/08/2026सड़क पर दबंगई का वीडियो वायरल,, युवक को लाठी-बेल्ट से पीटा,, बिलासपुर में बेखौफ बदमाश..
