कोरबा (newslook.in) // छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक और कोरोना पॉजिटिव मरीज मिला है ,युवक सहित 29 लोग कटघोरा की 2 अलग – अलग मस्जिदों में आइसोलेट है ये सभी तबलीगी जमात के है, युवक हाल ही में महाराष्ट्र के कामठी से लौटा है जिसे क्वारेनटाईन में रखा गया था जांच में युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद अब उसे रायपुर के एम्स में ले जाने की तैयारी प्रशासन कर रहा है ।
आपको बतादें की दिल्ली के तबलीगी जमात से 107 लोग छत्तीसगढ़ आए है जिसकी पुष्टि स्वास्थ्य विभाग ने आधिकारिक रूप से कर दी है इन सभी लोगों का कोरोना टेस्ट किया गया है और प्रथम रिपोर्ट में से केवल 1 मरीज की रिपोर्ट ही पॉजीटिव आई है और वह कोरबा के कटघोरा में मिला है बाकी सबकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है,स्वास्थ विभाग ने इन सभी 106 लोगों को क्वारेंटाइन किया गया है और उन्हें ये सख्त हिदायत दी गई है कि वे पूरी तरह से क्वारेंटाइन के नियमों का पालन करें।
कटघोरा के पुरानी बस्ती में संक्रमित मरीज मिलने के बाद से जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम पूरी तरह मुस्तैद हो गया है और पूरे इलाके को सील कर परीक्षण किया जा रहा है वहीं लोगो को घरों में ही रहने की हिदायत दी गयी है इस पॉजिटिव मरीज के मिलने से अब छत्तीसगढ़ में कोरोना के 6 मरीज हो गए है इससे पहले ये संख्या 9 थी। प्रदेश में अब तक कोरोना के 3 मरीज पूरी तरह से ठीक हो चुके है और प्रशासन ने उन्हें घर भी भेज दिया है इस खबर से प्रदेश के लोगो ने राहत की सांस ली मगर शनिवार को कटघोरा में एक और पॉजिटिव मरीज के सामने आने के बाद पूरे प्रदेश में एक बार फिर हड़कंप मच गया है. जबकि अब तक छत्तीसगढ़ की स्थिति बाकी राज्यों से बहुत ही बेहतर और सामान्य थी ।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized06/07/2026फर्जी डॉक्टर केस में नया विवाद,, अपोलो अस्पताल प्रबंधन को मिली क्लीन चिट पर उठे सवाल… फर्जी डॉक्टर की नियुक्ति पर जिम्मेदारी किसकी ?… पूर्व विस अध्यक्ष के बेटे ने मांगी CBI जांच…
छत्तीसगढ़05/07/2026पंडवानी की अमर आवाज़ हुई मौन: पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई का 70 वर्ष की आयु में निधन,, कला जगत में शोक की लहर…
बिलासपुर04/07/2026उप मुख्यमंत्री अरुण साव की पहल पर सभी संभागीय एवं जिला मुख्यालय वाले नगरीय निकायों में लगेंगी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की मूर्ति… नगरीय प्रशासन विभाग ने उप मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुपालन में प्रतिमाएं लगाने स्वीकृत किए 10.60 करोड़…
बिलासपुर02/07/2026खनिज माफियाओं पर प्रशासन का बड़ा प्रहार: 7 वाहन-मशीनें जब्त, 840 घनमीटर अवैध रेत का भंडारण सील
