बिलासपुर // सेंट्रल यूनिवर्सिटी की एक छात्रा जिसे दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति के हाथों गोल्ड मैडल मिलना था वह छात्रा रविवार को विवि में आयोजित दीक्षांत समारोह की रिहर्सल कर लौटते वक्त अचानक गायब हो गयी है परिजनो ने अपहरण की आशंका जताई है और सिविल लाइन थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है युवती के मोबाइल का लास्ट लोकेशन व्यापार विहार है पुलिस ने मामला दर्ज कर युवती की तलाश कर रही है ।
बतादें की गुरुघासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय में 8 वें दीक्षांत समारोह कार्यक्रम का आयोजन होना है जिसमें शामिल होने के लिए देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद रविवार को शहर आए हैं,और सोमवार को गुरुघासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय के प्रावीण्य सूची में स्थान पाने वाले छात्रों को गोल्ड मेडल देकर सम्मानित करेंगे । इसी कड़ी में गुरु घासीदास विश्वविद्यालय परिसर में पूरे कार्यक्रम का रिहर्सल किया गया, जिसमें लॉ की भूतपूर्व छात्रा रामेश्वरी राव मराठा ने हिस्सा लिया था। रिहर्सल के बाद शाम 4 बजे तक रामेश्वरी ने घर लौटने की बात अपने परिजनों से कही थी लेकिन जब वह शाम 5:30 बजे तक घर नहीं पहुंची, तो परिजनों ने चिंतित होकर उसे दोबारा फोन लगाया, पर बात होने के पहले ही काल काट दिया गया। परिजनों ने आशंका जताई है, कि हो सकता है, किसी दूसरे व्यक्ति के द्वारा उस फोन को डिस्कनेक्ट किया हो और उसके साथ कोई अनहोनी हुई हो वही अपहरण की चिंता जताते हुए छात्रा के परिजनों ने सिविल लाइन थाने में मामला दर्ज कराया है।
पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेकर अपनी जांच शुरू कर दी है, और गुमशुदा छात्रा को जल्द से जल्द ढूंढने का प्रयास कर रही है। वहीं दूसरी ओर छात्रा के भाई ने ट्वीट कर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री सहित तमाम आला अधिकारियों से अपनी बहन को जल्द से जल्द ढूंढ कर लाने की गुजारिश की है। बताया जा रहा है, कि लापता छात्रा ने अपने परिजनों से बात की, फिर अपनी एक सहेली से कहा, कि वह बहुत डिप्रेशन में है, और अपने घर न जाकर कहीं और जाएगी। छात्रा का लास्ट लोकेशन व्यापार विहार में मिला है, पुलिस उसकी सहेली से पूछताछ कर उसकी तलाश कर रही है।
Author Profile
Latest entries
धर्म-कला -संस्कृति01/03/2026रामलला दर्शन: राम रथ की पहली सीट पर विराजेंगे हनुमान,, कुछ ही घंटो में 1008 सीट फुल,, दिखी अटूट श्रद्धा..
धर्म-कला -संस्कृति28/02/2026चलो अयोध्या : रामनवमी पर अयोध्या धाम की निःशुल्क यात्रा,, 1 मार्च को होगा पंजीयन,, रजिस्ट्रेशन से पहले पुलिस ग्राउंड की तैयारी हुई पूर्ण,पहले आओ पहले पाओ..
Uncategorized28/02/2026गैंग बनाकर हमला पड़ा भारी,, ढाई साल बाद फैसला,, हिस्ट्रीशीटर मैडी सहित 13 आरोपी दोषी करार,, कोर्ट ने 7 साल की दी सजा…
छत्तीसगढ़28/02/2026शराब घोटाला: सौम्या चौरसिया को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, जमानत याचिका मंजूर
