बिलासपुर // विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी मंत्रालय भारत शासन के द्वारा प्रायोजित 6 सप्ताह का निःशुल्क कम्प्यूटर हार्डवेयर में उद्यमिता विकास का प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन छत्तीसगढ़ उद्यमिता विकास केन्द्र बिलासपुर में किया जा रहा है। जिसमें भाग लेने के लिये केवल विज्ञान एवं तकनीकी स्नातक उत्तीर्ण छात्रों तथा डिप्लोमा उत्तीर्ण का चयन किया जायेगा।
इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य जिले के बेरोजगार स्नातक या इंजीनियरिंग स्नातक युवाओं को स्वरोजगार एवं उद्यमिता के विकास हेतु प्रोत्साहित एवं मार्गदर्शन देना है जिससे वे स्वयं का उद्योग स्थापित कर आत्मनिर्भर बन सके।
भारत शासन ने विज्ञान के क्षेत्र के शिक्षित युवाओं को कौशल प्रशिक्षण देकर स्वयं का रोजगार आरंभ करने के लिये यह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन करने की जिम्मेदारी छत्तीसगढ़ उद्यमिता विकास केन्द्र को सौंपी है। बिलासपुर में प्रशिक्षण हेतु इच्छुक युवा छत्तीसगढ़ उद्यमिता विकास केन्द्र केक मंगला चैक स्थित कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।
प्रवेश हेतु मात्र 30 सीट रखी गई है जिसमें साक्षात्कार के माध्यम से चयन किया जायेगा। तत्पश्चात कम्प्यूटर हार्डवेयर के तकनीकी जानकारी जिसमें असेम्बलिंग संबंधित जानकारी, साफ्टवेयर आदि की जानकारी दी जायेगी, जो कि एक व्यवसाय आरंभ करने से पूर्व अति आवश्यक होता है।
उद्यमिता विकास कार्यक्रम में लघु उद्योग के चयन ऋण की योजना, उद्योग आरंभ के पूर्व बाजार सर्वेक्षण, उद्यमी के गुण, प्रोजेक्ट रिपोर्ट, बाजार विज्ञापन एवं तकनीकी जानकारी दिया जायेगा। इसमें प्रशिक्षणार्थी कम्प्यूटर के अतिरिक्त नवीन उद्योग की जानकारी जैसे पैकिंग, कृत्रिम ज्वेलरी, फ्लाईएश ब्रिक्स, फुड प्रोसेसिंग उद्योग, आईटी, भवन निर्माण, प्लास्टिक निर्माण आदि उद्योग को स्थापना हेतु तकनीकी एवं प्रबंधकीय प्रशिक्षण दिया जायेगा।
प्रशिक्षण पश्चात बैंक के ़ऋण योजना अंतर्गत शासकीय अनुदान प्रापत योजनाओं से अनुदान का लाभ भी दिया जायेगा। खादी ग्रामोद्योग विभाग द्वारा 25 लाख तक ऋण जिसमें 7.50 लाख तक अनुदान दिया जाना प्रस्तावित है तथा सीजीएसटी द्वारा जमानत रहित 1 करोड़ तक का ऋण दिया जाना शासन के नियमानुसार प्रस्तावित है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized17/10/2026भर्ती का इंतजार… परीक्षाओं में देरी… अनियमितताओं के आरोप… और भविष्य को लेकर बढ़ती चिंता ! पुलिस भर्ती के 1600 रिक्त पद भरने और शिक्षक भर्ती परीक्षा जल्द कराने की मांग, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन…
बिलासपुर16/10/2026बिलासपुर में Cafe Buddys Espresso का भव्य शुभारंभ, ‘द केरला स्टोरी’ फेम उल्का गुप्ता ने की शिरकत.. शानदार इंटीरियर, लजीज व्यंजन और बेहतरीन कॉफी का नया ठिकाना बना कैफे; उल्का गुप्ता बोलीं— उम्मीद से कहीं ज्यादा खूबसूरत है बिलासपुर..
बिलासपुर15/10/2026भक्ति के पथ पर बढ़ते कदम, गाँव-गाँव में गूँज रहा माँ महामाया का जयकारा; बेलतरा की ध्वजा यात्रा बनी जनआस्था और सामाजिक समरसता का महापर्व..चौथे दिन नगौई से जलसों तक उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, खपराखोल में धुरी समाज के सामुदायिक भवन हेतु ₹20 लाख के कार्य का भूमिपूजन..
अपराध14/10/2026ऑनलाइन पेमेंट के बदले नकद देने का खेल, 45 च्वाइस सेंटर संचालकों से 25 लाख की धोखाधड़ी.. QR कोड बना ठगी का हथियार, रायपुर के दो आरोपी गिरफ्तार..
