• Mon. Aug 10th, 2026

News look.in

नज़र हर खबर पर

मण्डल के 03 स्टेशनों के फुटओवर ब्रिज में की गई गर्डर की लांचिंग ,,

मण्डल के 03 स्टेशनों के फुटओवर ब्रिज में की गई गर्डर की लांचिंग ,,

बिलासपुर // मंडल के छोटे-छोटे स्टेशनों में भी यात्रियों की एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म में सुगम एवं सुरक्षित आवागमन की सुविधा हेतु फुटओवर ब्रिज का निर्माण किया जा रहा है। कोविड-19 के संक्रमण की रोकथाम हेतु नियमित यात्री गाड़ियों के परिचालन रद्द होने के कारण मिले समय का बुद्धिमता के साथ प्रयोग करते हुये रेलवे प्रशासन द्वारा प्रतीक्षित सुरक्षा व संरक्षा से संबधित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्रता के साथ पूरा किया जा रहा है |
इसी संदर्भ में सुरक्षा के सभी मानकों का पालन करते हुये 19 मई को जयरामनगर स्टेशन, 11 जून को हर्री स्टेशन तथा 14 जून को वेंकटनगर स्टेशन के निर्माणाधीन फुटओवर ब्रिज में गर्डरों को सफलतापूर्वक स्थापित किया गया | केवल 27 दिनों के भीतर मण्डल के उपरोक्त तीनों स्टेशनों में गर्डर लांचिंग कर फुटओवर ब्रिज निर्माण कार्य को गति प्रदान की गई |
इन स्टेशनों में फुटओवर ब्रिज निर्माण का कार्य पूरा होते ही इन स्टेशनों के यात्रियों को एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म में सुगम एवं सुरक्षित आवागमन की सुविधा प्राप्त होगी।

Author Profile

Lokesh war waghmare - Founder/ Editor
Latest entries
बिलासपुर में फिर खूनी वारदात: देवरीखुर्द शराब दुकान के पास ऑटो चालक की चाकू मारकर हत्या,, आरोपी फरार विवाद के बाद चाकू से किया ताबड़तोड़ हमला,, मौके पर मची अफरा-तफरी,, तोरवा पुलिस जांच में जुटी..
बेलतरा के किसानों को बड़ी सौगात: दुलहरा-खारंग जलाशय के लिए ₹12.77 करोड़ मंजूर,, नहरों का होगा सुदृढ़ीकरण, लाइनिंग, जीर्णोद्धार एवं उन्नयन…
GGU की 5 एकड़ जमीन अग्रवाल समाज को देने का निर्णय NSUI के विरोध के बाद यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने पलटा… रंजीत सिंह बोले सिर्फ निर्णय रद्द करना पर्याप्त नहीं,कुलपति दें पूरे मामले का जवाब…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed