मस्तूरी में बाढ़ का खतरा, डॉ बाँधी ने की मुख्यमंत्री से अपील, विधायक की मांग पर सीएम भूपेश ने आपदा प्रबंधन व अधिकारियों को दिए निर्देश ,,

बिलासपुर // बिलासपुर में बुधवार से हो रही भारी बारिश के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है निचली बस्तियों में पानी भर गया है साथ ही मस्तूरी के कई ग्रामीण क्षेत्र भारी बारिश से प्रभावित हो गए जिसमें नदी के तटीय क्षेत्र बारिश से काफी प्रभावित हैं वहां बाढ़ जैसी स्थिति निर्मित हो गई इन समस्याओं के मद्देनजर मस्तूरी विधायक डॉ बाँधी विधानसभा में विधानसभा अध्यक्ष व मुख्यमंत्री से अपील की और आपदा प्रबंधन विभाग को तत्काल दिशा निर्देश देने की मांग की उन्होंने कहा कि मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र लीलागर ,अरपा व शिवनाथ नदी से घिरा हुआ है किनारे बसने वाले संकट में है और बाढ़ की स्थिति बनी हुई है मस्तूरी विधायक की मांग पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बिलासपुर कलेक्टर को तत्काल दिशा निर्देश दिए और आपदा प्रबंधन टीम को अलर्ट किया है ।

इधर मस्तूरी विधायक ने दूरभाष के माध्यम से
स्थानीय अधिकारियों से चर्चा कर भारी बारिश से होने वाले समस्याओं की जानकारी ली साथ ही समस्याओं से निपटने तैयारियों का जायजा लिया विधायक डॉ बाँधी ने बताया कि लगातार हो रही भारी बारिश से हाहाकार मचा हुआ हैं। लीलागर नदी के तटीय क्षेत्र में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं खेतो में पानी भर गया है । डॉ बाँधी ने बाढ़ की स्थिति में क्षेत्र की जनता से सुरक्षित स्थानों पर पहुँचने की अपील की है साथ कि कार्यकर्ताओ से अपील की है कि क्षेत्र में बाढ़ से उत्पन्न समस्याओं का जायजा लें साथ ही नुकसान की सूची बनाये ।

Author Profile
Latest entries
बिलासपुर19/07/2026कांवड़ यात्रा पर असर: ट्रेनें रद्द होने से बोलबम समिति का विरोध,, सोमवार को जीएम कार्यालय का होगा घेराव…
बिलासपुर19/07/2026रोटरी ई-क्लब ऑफ बिलासपुर यूनाइटेड को मिला नया नेतृत्व,, प्रमोद अग्रवाल बने अध्यक्ष, रौनक साव को मिली सचिव की जिम्मेदारी…
बिलासपुर19/07/2026विधानसभा सत्र से लौटते ही जनता के बीच पहुंचे विधायक सुशांत शुक्ला,, बारिश प्रभावित क्षेत्रों का किया मैराथन दौरा… जलभराव प्रभावित इलाकों में घर-घर पहुंचकर जाना हाल,, अधिकारियों को तत्काल राहत,, जल निकासी और सफाई व्यवस्था के दिए सख्त निर्देश…
राजनीति18/07/2026भाजपा का युवा नेतृत्व को तरहीज,, संगठन को जमीनी स्तर पर मिलेगी मजबूती,, रौशन सिंह बने भाजयुमो मुंगेली जिला सह-प्रभारी…
