बिलासपुर छत्तीसगढ़ से मिस ट्रांस्क्वीन इंडिया के रूप में प्रतिनिधित्व करने वाली शैली राई आखिरकार दूसरे स्थान बनाकर मिस पापुलर ट्रांसजेंडर इन इंडिया का भी खिताब जीता. पहले स्थान पर बेंगलुरु कि नीतू स्थान प्राप्त किया और मिस ट्रांस्क्वीन इंडिया का खिताब जीता. तीसरे नंबर पर राजस्थान की बोनिता रही !!

शैली राई ने बताया कि अब वे अंतरराष्ट्रीय स्तर के दूसरे ब्यूटी कॉन्टेस्ट में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी. उल्लेखनीय है कि शैली राई शुरू से ही वोट में आगे चल रही थी. श्री राय ने छत्तीसगढ़ से मिले अपार समर्थन के प्रति कृतज्ञता जताई है और जनता को धन्यवाद दी है. शैली राय का जन्म छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में हुआ है तथा उसने बहुत कठिन संघर्षों से फैशन डिजाइनिंग तथा इंटीरियर डिजाइनिंग का कोर्स भी किया. समाज सेवा के क्षेत्र में काफी सक्रिय रूप से अपनी भागीदारी देती रही है. शैली राई की जीत से समुदाय के अंदर में उत्साह का माहौल है. शैली राय अपनी जीत के बाद 5 अक्टूबर को रायपुर छत्तीसगढ़ लौट रही है और इसके बाद वे अंतरराष्ट्रीय स्तर के अन्य स्पर्धाओं की तैयारी में जुट जाएंगी.
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर28/11/2026पत्रकार कॉलोनी बिरकोना में विकास कार्यों के लिए इरशाद अली सम्मानित, डिप्टी सीएम अरुण साव ने की जमकर सराहना…
मनोरंजन28/11/2026छत्तीसगढ़ लीजेंड्स टी 20 ब्लास्ट बिलासपुर का ग्रैंड ऑक्शन,टी-शर्ट एवं ट्राफी लॉन्च, 5 दिसंबर से शुरू होगा फ्लड लाइट सी एल टी -20
अपराध27/11/2026क्या कबाड़ की आड़ में चल रहा था चोरी के वाहनों का खेल ? कबाड़ गोदाम में सिरगिट्टी पुलिस की दबिश, गैस कटर, गाड़ियों के पार्ट्स, नंबर प्लेट मिलने से चोरी के नेटवर्क की आशंका ? एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर हुई बड़ी कार्रवाई..
बिलासपुर27/11/2026सिंदूर की मर्यादा,छठ की आस्था से खिलवाड़ पर बिलासपुर लामबंद, कॉमेडियन यश माहेश्वरी पर कार्रवाई की मांग..
