मुख्यमंत्री ने बिरहोर जनजाति की 12 वीं उत्तीर्ण पहली छात्रा निर्मला को आगे की पढ़ाई के लिए स्वीकृत किया ” एक लाख रुपए का स्वेच्छानुदान “
पढ़ाई के लिए हरसंभव मदद और नौकरी देने का दिया आश्वासन ,,

रायपुर // मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश की विलुप्त होती बिरहोर विशेष पिछड़ी जनजाति की कक्षा 12वीं उत्तीर्ण करने पहली छात्रा कुमारी निर्मला को आगे की पढ़ाई के लिए स्वेच्छा अनुदान से एक लाख रुपए की राशि मंजूर की है। उन्होंने निर्मला को शासकीय नौकरी देने तथा आगे की पढ़ाई की निःशुल्क व्यवस्था का भी आश्वासन दिया है। निर्मला ने मुख्यमंत्री बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने निर्मला की शिक्षा के प्रति ललक की सराहना करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए अपना आशीर्वाद दिया। उन्होंने निर्मला को शोभा टाह फाउंडेशन की ओर से एक लेपटॉप भेंट किया। कृषि मंत्री रवींद्र चौबे और नगरीय विकास मंत्री डॉ शिव डहरिया, फाउंडेशन के संस्थापक अनिल टाह और सहयोगी अमर गिदवानी इस अवसर पर उपस्थित थे।
कुमारी निर्मला बिरहोर जनजाति की पहली छात्रा हैं, जिन्होंने इस वर्ष 12 बोर्ड की परीक्षा 58 प्रतिशत अंकों के साथ नियमित छात्रा के रूप में उत्तीर्ण की है। जशपुर जिले के दुलदुला विकासखण्ड के झरगांव निवासी निर्मला के पिता कुँवरराम, माता बिरसमनी बाई, बिरहोर समाज के जगेश्वर राम ने भी मुख्यमंत्री से मुलाकात की। मुख्यमंत्री के पूछने पर निर्मला ने बताया कि वे पढ़ाई पूरी करने के बाद शिक्षिका बनना चाहती हैं। निर्मला के पिता कुँवरराम वनोपज संग्रह और मजदूरी करते हैं ।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized06/07/2026फर्जी डॉक्टर केस में नया विवाद,, अपोलो अस्पताल प्रबंधन को मिली क्लीन चिट पर उठे सवाल… फर्जी डॉक्टर की नियुक्ति पर जिम्मेदारी किसकी ?… पूर्व विस अध्यक्ष के बेटे ने मांगी CBI जांच…
छत्तीसगढ़05/07/2026पंडवानी की अमर आवाज़ हुई मौन: पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई का 70 वर्ष की आयु में निधन,, कला जगत में शोक की लहर…
बिलासपुर04/07/2026उप मुख्यमंत्री अरुण साव की पहल पर सभी संभागीय एवं जिला मुख्यालय वाले नगरीय निकायों में लगेंगी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की मूर्ति… नगरीय प्रशासन विभाग ने उप मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुपालन में प्रतिमाएं लगाने स्वीकृत किए 10.60 करोड़…
बिलासपुर02/07/2026खनिज माफियाओं पर प्रशासन का बड़ा प्रहार: 7 वाहन-मशीनें जब्त, 840 घनमीटर अवैध रेत का भंडारण सील
