मुंबई // बॉलीवुड में ड्रग्स पर लगाम लगाने में जुटे एनसीबी के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े और उनकी टीम पर ड्रग्स पैडलर्स ने हमला किया है। समीर वानखेड़े और उनकी टीम को मिलाकर 5 लोगों पर मुंबई के गोरेगांव इलाके में ड्रग्स पैडलर्स के एक ग्रुप ने हमला किया है। सूत्रों की माने तो समीर वानखेड़े और उनकी टीम जब एक ड्रग पैडलर को पकड़ने जा रहे थे, ठीक उसी वक्त उन पर हमला हुआ है। इस हमले में जहां, एनसीबी के दो अधिकारियों को गंभीर और कुछ को सामान्य चोटें आई हैं. हमले की इस घटना के बाद इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
बता दें कि इन दिनों समीर वानखेड़े और उनकी टीम सुशांत सिंह राजपूत के मौत के मामले में सामने आए ड्रग्स एंगल की जांच में जुटी हुई है.ड्रग्स मामले को लेकर एनसीबी अब तक बॉलीवुड के कई बड़े स्टार से पूछताछ कर चुकी है. कार्रवाई आगे भी जारी है. बता दें कि एनसीबी इन दिनों बॉलीवुड में जारी ड्रग्स के धंधे पर लगाम लगाने की दिशा में काम कर रही है. हाल ही में एनसीबी ने मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया को भी गिरफ्तार किया था। जिसके बाद कोर्ट से उन्हें जमानत मिल गयी।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized27/03/2026“नारायणा स्कूल पर घोटाले के आरोप, अब कोर्ट में होगा फैसला!” एनएसयूआई ने दी न्यायालय जाने की चेतावनी, छात्रों और अभिभावकों को न्याय दिलाने की तैयारी तेज
अपराध26/03/2026जंगल में रिश्वत का जाल”: अचानकमार टाइगर रिजर्व में रेंजर-डिप्टी रेंजर 50 हजार लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
बिलासपुर26/03/2026नोटों से भरा बैग रख NSUI का अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन,, नारायणा टेक्नोक्रेट स्कूल पर गंभीर आरोप,,
प्रशासन26/03/2026दस्तावेजों में अलग अलग नाम और जाति,, फर्जी दस्तावेज से अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र बनवाने कमला सिंह पर लगा आरोप,, कलेक्टर जनदर्शन में बड़ा खुलासा,, एफआईआर की मांग…
