मोदी के आठ साल में कांग्रेस को सबसे बड़ा नुकसान…. राजस्थान और छत्तीसगढ़ में ही सरकार बची…
मोदी की गरीब कल्याण यात्रा आगे भी जारी रहेगी…रमन सिंह…
गोबर बीनने वाले रोजगार पाने वालों में शामिल तभी बेरोजगारी दर प्रदेश में घटी … डॉ रमन सिंह
बिलासपुर, जून, 02/2022
पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह गुरुवार को बिलासपुर पहुंचे। भाजपा कार्यालय करबला रोड में उन्होंने पत्रकारों से चर्चा करते हुए केंद्र में मोदी सरकार के 8 साल के कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। सेवा सुशासन और गरीब कल्याण को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए जा रहे कार्यों के बारे में 30 मई से 12 जून तक सिलसिलेवार जानकारी देने का अभियान चलाया जा रहा है। श्री सिंह ने कहा कि केंद्र की सरकार देश में हर वर्ग का ख्याल रख रही है। 2014 से लेकर अब तक मोदी सरकार के बड़े कार्यो की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया नरेंद्र मोदी की गरीब कल्याण की यात्रा लगातार जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि 8 साल पहले कांग्रेस सरकार की सोच सिंपल सोच थी मगर इन बीते 8 साल में मोदी की सोच ने देश में एक नया नारा दे दिया है। मोदी है तो मुमकिन है। उन्होंने बताया कि इस दौरान देश की जीडीपी दोगुनी हुई है।एम्स की संख्या बढ़ी है। स्कूलों की संख्या में इजाफा किया गया है किसान गरीब महिला नवाचार मजबूत पहचान इतिहास की समस्याओं का समाधान यह सब 8 साल की यात्रा के उदाहरण है।
डॉ रमन सिंह ने छत्तीसगढ़ सरकार पर हमला बोलते हुए कहा की केंद्रीय योजनाओं का छत्तीसगढ़ में दुरुपयोग किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ में जो भी विकास के काम हो रहे हैं सारे केंद्र की योजनाओं के तहत ही किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि राज्यों को दिए जाने वाले केंद्रीय करों में 32 से बढ़ाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 42 फ़ीसदी कर दिया यानी 10 फ़ीसदी की बढ़ोतरी की है।डॉ रमन ने सड़कों के मामले में छत्तीसगढ़ के विकास में कोई कमी नहीं आने देने की बात कही।उन्हीने श्री गडकरी के बयान को याद दिलाया कि अगर भूपेश सरकार सहयोग करें तो ₹100000 करोड़ सड़कों के लिए देना चाहते हैं। श्री सिंह ने कहा कि केंद्रीय योजनाओं के तहत छत्तीसगढ़ में एक भी आवास तैयार नहीं कराए गए हैं, जबकि यहां के लिए 16 लाख आवास की मंजूरी दी गई है। नल जल योजना में 3300 करोड रुपए के बंदरबांट की जानकारी उन्होंने दी। आयुष्मान योजना का दुरुपयोग छत्तीसगढ़ में किये जाने की बात उन्होंने कही।डॉ रमन सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के संकल्प को लगातार आगे बढ़ाए जा रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि मोदी के कार्यकाल में 8 साल के अंदर देश से कांग्रेस का सूपड़ा साफ हुआ है। मात्र राजस्थान और छत्तीसगढ़ में ही कांग्रेस की सरकार बची है।
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में स्वाभिमान और छत्तीसगढ़िया की बात करने वाले भूपेश बघेल बिहार और दिल्ली से राज्यसभा के लिए कैंडिडेट लेकर आए हैं। इससे छत्तीसगढ़ में घोर निराशा है छत्तीसगढ़ ठगा महसूस कर रहा है। हसदेव मुद्दे को लेकर उन्होंने कहा कि राहुल गांधी चुनौती देते थे भूपेश बघेल भी उनका समर्थन करते थे कि जंगल कटने नहीं दिया जाएगा मगर भूपेश और राहुल गांधी दोनों खामोश हो गए हैं। कहीं सोनिया का दबाव तो नही है। इसी वजह से यह रणनीति अपनाई जा रही है ट्रेनों को रोके जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि कोयले की कमी के कारण यात्री ट्रेनों में कमी आई है मगर जल्दी ही यह अपनी रफ्तार पकड़ लेगा। बेरोजगारी की दर के मुद्दे पर रमन सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार ने यह विधानसभा में जानकारी दी कि मात्र 12000 लोगों को रोजगार दिया गया है फिर यह नया आंकड़ा कहीं ना कहीं गोबर बीनने वालों को शामिल करने से बढ़ा है। इसलिए छत्तीसगढ़में बेरोजगारी की दर में काफी कमि आई है। पत्रकार वार्ता के दौरान मस्तूरी विधायक डॉक्टर कृष्णमूर्ति बांधी बेलतरा विधायक ठाकुर रजनीश सिंह प्रदेश महामंत्री भूपेंद्र सवन्नी जिला भाजपा अध्यक्ष रामदेव कुमावत भाजपा नेत्री हर्षिता पांडेय सहित अन्य भाजपा नेता मौजूद रहे।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized21/10/2026दो दिवसीय प्रवास पर 22 अक्टूबर को बिलासपुर पहुंचेंगे संघ प्रमुख मोहन भागवत
बिलासपुर21/10/2026बिलासपुर के अनमोल झा को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी, भाजयुमो राष्ट्रीय कार्यसमिति में मिली जगह, वर्षों की संगठनात्मक मेहनत और समर्पण को मिला बड़ा सम्मान..
राजनीति20/10/2026बिलासपुर में साइंस कॉलेज मैदान में 24 लाख के रावण दहन पर बवाल ! निगम और बेलतरा विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी.. अरपांचल लोक मंच ने मैदान के बाहर रावण जलाकर जताया विरोध
अपराध19/10/2026बिलासपुर में बीजेपी पार्षद बंधु मौर्य की घेरकर पिटाई, CCTV में कैद हुई मारपीट की वारदात
