राजस्व बढ़ाने हरसंभव उपाय सुनिश्चित करें: टीएस.सिंहदेव… संभाग में वर्ष 2021-22 में 778 करोड़ का राजस्व संग्रहण… टीएस सिंहदेव ने की वाणिज्यिक कर विभाग की समीक्षा…
बिलासपुर, जून, 03/2022
वाणिज्यिक कर मंत्री टी.एस.सिंहदेव ने आज यहां जिला कार्यालय के सभाकक्ष में वाणिज्यकर विभाग की गतिविधियों की समीक्षा की। उन्होंने राजस्व बढ़ाने के लिए हरसंभव उपाय सुनिश्चित करने अधिकारियांे को निर्देश दिए। मंत्री ने कर चोरी रोकने और जीएसटी के प्रति व्यापारियों और आम जनता में जागरूकता लाने के लिए कार्यक्रम आयोजित करने को कहा है। संभाग में जीएसटी के अंतर्गत वर्ष 2021-22 में 778 करोड़ रूपये का राजस्व संग्रहण हुआ ह, जो कि वर्ष 2020-21 की तुलना में 12 प्रतिशत अधिक है। बैठक में विधायक श्री शैलेश पाण्डेय एवं डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी भी उपस्थित थे।
वाणिज्यिक कर विभाग के अधिकारियों ने बैठक में बताया कि बिलासपुर संभाग के अंतर्गत 27 हजार 872 डीलर जीएसटी के तहत पंजीकृत हैं। इनमें 6362 कम्पोजिशन डीलर और 25 हजार 110 रेगुलर डीलर हैं। मंत्री ने ज्यादा से ज्यादा डीलरों को कम्पोजिशन डीलर के अंतर्गत पंजीकृत करने को कहा है। संभाग के अंतर्गत बिलासपुर वृत 1 एवं वृत 2, अम्बिकापुर एवं मनेन्द्रगढ़ वृत्त समाहित हैं। संभाग में जीएसटी राजस्व में वर्ष 2020-21 की तुलना में वर्ष 2021-22 में 16.23 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वर्ष 2020-21 में जहां 7195 करोड़ रूपये का राजस्व संग्रहित किया गया था, वहीं वर्ष 2021-22 में 8363 करोड़ का राजस्व एकत्र किया गया है। संभाग के अंतर्गत एसजीएसटी के वर्ष 2021-22 में निर्धारित लक्ष्य 693 करोड़ की तुलना में 778 करोड़ का कर संग्रहण कर 12.24 प्रतिशत अधिक राजस्व संग्रहित किया गया है। बताया गया कि संभाग के अंतर्गत इस वर्ष 1 अप्रैल 2022 तक 141 करोड़ रूपया का बकाया है, जिसकी वसूली तेजी से की जा रही है। बैठक में एडीएम श्री हरिश एस, महापौर श्री रामशरण यादव, जिला अध्यक्ष श्री विजय पाण्डेय, श्री विजय केशरवानी सहित वाणिज्यिक कर विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर14/09/202611 वर्षों से पेण्ड्रा में दिया जा रहा स्वच्छता का संदेश, 13 सितंबर से फिर शुरू हुआ महाअभियान मुक्तिधाम, खेल मैदान, तालाब सहित शहर के 6 प्रमुख स्थानों की कराते हैं सफाई हर्ष छाबरिया की पहल बनी जनअभियान की पहचान, शहरवासी स्नेह से कहते हैं ‘स्वच्छता दूत’
राजनीति13/09/2026मोदी के 25 वर्ष के जनसेवा कार्यकाल पर सेवा संकल्प अभियान… 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक देशभर में विभिन्न सेवा एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रम…
बिलासपुर13/09/2026विधायक के जन्मदिन में सड़क बनी जश्न का मंच, जनता घंटों जाम में हलाकान; यातायात प्रशासन सवालों के घेरे में ?
Uncategorized13/09/2026सरकंडा पुलिस का बड़ा एक्शन: अवैध शराब पिलाने वालों समेत 7 बदमाशों पर कार्रवाई
