राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उईके का दौरा कार्यक्रम
बिलासपुर // राज्यपाल अनुसुईया उईके शनिवार 16 नवंबर को बिलासपुर जिले के दौरे पर रहेंगी। राज्यपाल प्रातः 11.10 बजे पुलिस परेड ग्राउण्ड हेलीपेड रायपुर से शासकीय हेलीकाप्टर से प्रस्थान कर प्रातः 11.50 बजे फिजिकल कॉलेज ग्राउण्ड हेलीपेड पेण्ड्रा पहुंचेंगी। वहां से सड़क मार्ग से गौरेला के फ़ारेस्ट रेस्ट हाउस हेतु प्रस्थान करेंगी। दोपहर 12.10 बजे रेस्ट हाउस पहुंचेंगी। इसके पश्चात का समय आरक्षित रहेगा। राज्यपाल दोपहर 12.40 बजे रेस्ट हाउस से सड़क मार्ग से प्रस्थान करेंगी और दोपहर 1 बजे सरस्वती शिशु मंदिर पेण्ड्रा पहंुचेंगी और दोपहर 2.17 बजे तक वहां आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगी। कार्यक्रम पश्चात फिजिकल काॅलेज ग्राउण्ड हेलीपेड पेण्ड्रा हेतु प्रस्थान करेंगी। दोपहर 2.22 बजे हेलीपेड पहुंचकर हेलीकाप्टर द्वारा एसईसीएल हेलीपेड बिलासपुर हेतु प्रस्थान करेंगी।
राज्यपाल दोपहर 2.37 बजे एसईसीएल हेलीपेड पहुंचेंगी और सड़क मार्ग से प्रस्थान कर दोपहर 2.52 बजे छत्तीसगढ़ भवन पहुंचेंगी। इसके बाद का समय आरक्षित रहेगा। राज्यपाल दोपहर 3.35 बजे छत्तीसगढ़ भवन से सड़क मार्ग द्वारा साईंस काॅलेज ग्राउण्ड सीपत रोड बिलासपुर हेतु प्रस्थान करेंगी। दोपहर 3.45 बजे से शाम 4.15 बजे तक वहां स्वदेशी मेले में सम्मिलित होंगी। इसके पश्चात एसईसीएल हेलीपेड के लिये प्रस्थान करेंगी। शाम 4.20 बजे हेलीपेड पहुंचकर हेलीकाप्टर द्वारा रायपुर के लिये प्रस्थान करेंगी।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर17/09/2026प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर युवा मोर्चा ने किया रक्तदान.. बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने स्वयं रक्तदान कर युवा कार्यकर्ताओं का किया उत्साहवर्धन..
Uncategorized16/09/2026ब्रेकिंग छत्तीसगढ़: झीरम नरसंहार में 13 साल बाद आया फैसला, 10 आरोपियों को फांसी की सजा, लेकिन कई सवाल बाकी, बड़े चेहरों की भूमिका पर उठे सवाल ?.. पीड़ित डॉ. विवेक बाजपेई ने जताई असंतुष्टि, बोले- अधूरे न्याय के खिलाफ जाएंगे सुप्रीम कोर्ट..
राजनीति16/09/2026PSC पर कांग्रेस का तीखा हमला: “युवाओं के भविष्य से खिलवाड़, सही-गलत जवाबों के भी बराबर अंक” 2025 की भर्ती में 1:3 के नियम पर उठाए सवाल, कांग्रेस ने इंटरव्यू रोककर सभी कॉपियां सार्वजनिक करने की मांग की..
Uncategorized15/09/2026खड़ी स्कूटी और बाइक में आग लगाने वाला शातिर आरोपी गिरफ्तार…
