सरगांव // एक ओर छग शासन ने रेत
माफियाओं पर शिकंजा कसा है। वहीं सरगांव क्षेत्र मे रेत डंप कर उँचे दर पर रेत बिक्री करने का खेल चल रहा है। खास कर जबसे बिलासपुर मे रेत वाहनों की धर पकड़ हुई है। इसका लाभ सरगांव क्षेत्र के रेत माफिया उठा रहे है। यहाँ मनियारी, सल्फा, सरगांव, भखरीडीह,चुनचुनिया, बिदबिदा आदि गांव में रेत माफियाओं ने अप्रैल-मई माह में ही रेत डंप कर उँचे दर पर बेचने का मन बना लिया था।

क्योंकि हर साल ये रेत माफिया बरसात में उँचे दर पर बडे पैमाने पर जमा की हुई रेत बिक्री करते आ रहे है। इनके द्वारा जमा की गई रेत की न तो खनिज विभाग की रायल्टी पर्ची होती है, न ही रेत खरीददार को किसी प्रकार की पर्ची दी जाती है। इनके द्वारा हमारी गाड़ी कोई नही रोकेगा कहा जाता है। प्रशासनिक अमले का ध्यान इस ओर बिलकुल नहीं है। एक ओर जहां छग शासन रेत माफियाओं पर कड़ाई कर रही है। वहीं क्षेत्र मे रेत माफियाओं को रेत डंप कर अधिक दर पर बेचने की खुली छुट मिली हुई है। ऐसा नागरिकों का मानना है। इन रेत माफियाओं द्वारा जमा की गई रेत को स्वयं के कार्य या प्रधानमंत्री आवास निर्माण या शासकीय कार्य कराने के बहाने डंप जमा किया जाता है, तथा ग्राहक आने पर उँचे दामों पर सप्लाई की जाती है।
” रेत डंप की जानकारी हमे नहीं है। अगर कही प्राईवेट जमीन पर रेती डंप की गई। होगी तो कार्यवाही की जायेगी ”
” पद्मिनी जांगड़े “माइनिंग इंस्पेक्टर ,मुंगेली
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर21/07/2026एक गुंडा-एक जवान’ नीति लागू, सक्रिय बदमाशों पर रहेगी कड़ी नजर आईजी राम गोपाल गर्ग की कार्यशाला में प्रिवेंटिव पुलिसिंग पर जोर, गुंडा-निगरानी बदमाशों की सघन चेकिंग के लिए जारी हुई नई SOP
Uncategorized21/07/2026व्यापार विहार में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा.. संचालक फरार, 6 हुक्के व भारी मात्रा में सामान जब्त..
अपराध21/07/2026बिलासपुर में बेकरी को लेकर विवाद,, थूक लगा सामान बेचने का आरोप, वायरल वीडियो से मचा बवाल,, हिंदू संगठन का हंगामा,, पिता-पुत्र पुलिस हिरासत में..
अपराध21/07/2026पार्टी के दौरान किन्नरों में विवाद,, एक किन्नर की संदिग्ध मौत ? गले पर निशान मिलने से हत्या की आशंका..
