रेलवे में भ्रष्टाचार और अनियमितता को लेकर रेलकर्मीयों का 22 जुलाई से जारी है अनिश्चितकालीन आमरण अनशन…
अगस्त, 01/2021, बिलासपुर
रेलवे में भ्रष्टाचार और अनियमितता को लेकर रेलकर्मी आंदोलित हैं। सबूत के साथ शिकायत पर कार्रवाई न करने और प्रमोशन में मनमानी जैसी कई शिकायतें कर्मचारियों की है। इसके बावजूद इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जिसे लेकर आंदोलनरत कर्मचारियों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए पत्रकारों से चर्चा की।
रेल कर्मचारीयों के मुताबिक रनिंग स्टॉफ के पदोन्नति व विद्युत कर्षण विभाग मे किये जा रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ बीते 22 जुलाई से अनिश्चितकालीन आमरण अनशन जारी है। 11 वें दिन में अभी तक 8 अनशनकारी अतिगंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती किये जा चुके हैं, लेकिन रेल प्रशासन ने अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल को नजरअंदाज करते हुए अभी तक रेलकर्मियों की मांगे पूरी करने के लिए कोई उचित कदम रेल प्रशासन द्वारा नही उठाया जा रहा है, और न ही संज्ञान में लिया जा रहा है ।
कर्मचारियों की मुख्य मांगें हैं, कि भ्रष्टाचार द्वारा सरकारी कोषागार का दुरूपयोग बंद हो.. रनिंग कर्मचारीयों एवं सभी रेल विभाग में पदोन्नति में आरक्षण बहाल किया जाए.. लोको पायलट को पदोन्नति में भ्रष्टाचार एवं अनियमिता बंद कर प्रमोशन दिया जाय. सभी रनिंग कैडर में आरक्षित वर्ग की कमी दूर किया जाए.. पदोन्नति एवं स्थानांतरण में भ्रष्टाचार बंद करने जैसी 8 सूत्रीय मांगें हैं।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized29/07/2026जलती गैसीफायर भट्ठी में कूदा आजीवन कारावास का कैदी, मौके पर मौत.. बिलासपुर केंद्रीय जेल में मचा हड़कंप, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल; कलेक्टर-एसएसपी पहुंचे, एफएसएल जांच में जुटी….
Uncategorized29/07/2026जलती गैसीफायर भट्ठी में कूदा आजीवन कारावास का कैदी, मौके पर मौत.. बिलासपुर केंद्रीय जेल में मचा हड़कंप, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल; कलेक्टर-एसएसपी पहुंचे, एफएसएल जांच में जुटी….
बिलासपुर29/07/2026संत रविदास की 650वीं जयंती पर भाजपा का राष्ट्रव्यापी समरसता अभियान शुरू… 29 जुलाई 2026 से 20 फरवरी 2027 तक देशभर में होंगे विविध कार्यक्रम, दीप महोत्सव से होगा शुभारंभ…
धर्म-कला -संस्कृति27/07/2026अयोध्या की वेदना पर बिलासपुर की श्रद्धा का महासैलाब,, विजय केशरवानी की अगुवाई में हुआ ऐतिहासिक तीन दिवसीय “श्रीराम श्रद्धा यात्रा” का भव्य समापन,, वर्षों देवी मंदिर में महाआरती,, विशाल भंडारा एवं महाप्रसाद में उमड़े हजारों श्रद्धालु…
