वार्षिक वेतन वृद्धि रोके जाने के खिलाफ लामबंद होने लगे ,, लिपिक वर्गीय कर्मचारी संघ, जिला प्रशासन के जरिए मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन ,,
बिलासपुर // कोरोनावायरस कोविड-19 से जंग के चलते प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के कर्मचारियों की वार्षिक वेतन वृद्धि पर रोक की चर्चा से समूचे राज्य का कर्मचारी आक्रोशित हो रहा है।सरकार के इस निर्णय के खिलाफ कर्मचारियों के विभिन्न संगठन एक के बाद एक सामने आते जा रहे हैं।

हालांकि वार्षिक वेतन वृद्धि रोके जाने के सरकार के निर्णय की खिलाफत करने वाले संगठन अभी केवल ज्ञापन और बयानबाजी तक सीमित हैं। लेकिन यदि इस मामले में प्रदेश सरकार ने कर्मचारी संगठनों से चर्चा कर कोई यथा योग्य सर्वमान्य निर्णय नहीं लिया तो प्रदेश के 5:30 लाख कर्मचारी इस निर्णय के विरोध में आंदोलित हो जाएंगे। बिलासपुर में लिपिक वर्गीय कर्मचारी संघ के द्वारा इसके जमीनी विरोध की शुरुआत कर दी गई है। सोमवार को लिपिक वर्गीय कर्मचारी संघ के प्रांत अध्यक्ष रोहित तिवारी की अगुवाई में कर्मचारियों के एक प्रतिनिधिमंडल कलेक्ट्रेट पहुंचकर इसके विरोध में मुख्यमंत्री के नाम जिला प्रशासन को ज्ञापन देने की तैयारी में है। यह वार्ता दिखाई दे रही है कि अगर यह मामला जल्द नहीं सुलझाया गया तो प्रदेश के कर्मचारी वेतन वृद्धि रोके जाने को लेकर सरकार के खिलाफ लामबंद हो सकते हैं।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर12/08/2026जूदेव की पाठशाला से सीखा सेवा का संस्कार, अब बेलतरा को बदलने का संकल्प : सुशांत शुक्ला परिवार से मिले सेवा संस्कार को बताया अपनी ताकत,, शिक्षा-स्वास्थ्य से लेकर शहर की व्यवस्था और अरपा की बदहाली पर खुलकर रखी बात…
अपराध11/08/2026गतौरा शराब भट्ठी लूटकांड का खुलासा,, कर्ज चुकाने के लिए रची थी साजिश,, 3 आरोपी गिरफ्तार,, गैस कटर-चाकू समेत सामान बरामद…
अपराध10/08/2026बिलासपुर में फिर खूनी वारदात: देवरीखुर्द शराब दुकान के पास ऑटो चालक की चाकू मारकर हत्या,, आरोपी फरार विवाद के बाद चाकू से किया ताबड़तोड़ हमला,, मौके पर मची अफरा-तफरी,, तोरवा पुलिस जांच में जुटी..
बिलासपुर10/08/2026बेलतरा के किसानों को बड़ी सौगात: दुलहरा-खारंग जलाशय के लिए ₹12.77 करोड़ मंजूर,, नहरों का होगा सुदृढ़ीकरण, लाइनिंग, जीर्णोद्धार एवं उन्नयन…
