नगर विधायक शैलेष पांडेय ने उठाया बिलासपुर एयरपोर्ट में नाइट लैंडिंग और 4सी कैटेगरी उन्नयन का मुद्दा…
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बताया डीपीआर तैयार किया जा रहा है…
बिलासपुर, जुलाई, 27/2022
छत्तीसगढ़ विधानसभा मानसून सत्र के अंतिम दिन बिलासपुर विधायक शैलेष पांडेय ने बिलासपुर एयरपोर्ट में नाइट लैंडिंग एवं 4सी कैटेगरी उन्नयन का मुद्दा उठाया। उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से पूछा कि बिलासपुर एयरपोर्ट में नाइट लैंडिंग और 4सी कैटेगरी उन्नयन के लिए शासन द्वारा क्या कार्यवाही की जा रही है अद्यतन जानकारी प्रदान करें।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बताया कि बिलासपुर एयरपोर्ट को 4सी आईएफआर श्रेणी में विकसित करने की संभावना के परीक्षण हेतु भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के विशेषज्ञ दल से दिसंबर 2021 में एयरपोर्ट का प्री-फिसीबिलिटी स्टडी करवाया गया है।
अध्ययन प्रतिवेदन अनुसार 4सी आईएफआर श्रेणी में एयरपोर्ट विकास के पूर्व 3सी आईएफआर मापदंड अनुसार एयरपोर्ट में रात्रि उड़ान संचालन की सुविधा विकसित करने हेतु लाइटिंग का कार्य किया जाना है। इस हेतु प्राप्त प्राक्कलन का परीक्षण किया जा रहा है। भविष्य में एयरपोर्ट में बढ़ने वाले ट्रैफिक की संभावना को देखते हुए 4सी – आईएफआर श्रेणी मानक के अनुसार 300 यात्रियों के आवागमन तथा 300 यात्रियों के प्रस्थान की क्षमता युक्त नवीन टर्मिनल भवन के निर्माण हेतु लोक निर्माण विभाग द्वारा कंसल्टेंट के माध्यम से डीपीआर तैयार किया जा रहा है।
Author Profile
Latest entries
अपराध10/08/2026बिलासपुर में फिर खूनी वारदात: देवरीखुर्द शराब दुकान के पास ऑटो चालक की चाकू मारकर हत्या,, आरोपी फरार विवाद के बाद चाकू से किया ताबड़तोड़ हमला,, मौके पर मची अफरा-तफरी,, तोरवा पुलिस जांच में जुटी..
बिलासपुर10/08/2026बेलतरा के किसानों को बड़ी सौगात: दुलहरा-खारंग जलाशय के लिए ₹12.77 करोड़ मंजूर,, नहरों का होगा सुदृढ़ीकरण, लाइनिंग, जीर्णोद्धार एवं उन्नयन…
बिलासपुर10/08/2026GGU की 5 एकड़ जमीन अग्रवाल समाज को देने का निर्णय NSUI के विरोध के बाद यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने पलटा… रंजीत सिंह बोले सिर्फ निर्णय रद्द करना पर्याप्त नहीं,कुलपति दें पूरे मामले का जवाब…
बिलासपुर10/08/2026बिलासपुर में बेखौफ अवैध निर्माण! बिना अनुमति तीसरी मंजिल का निर्माण,, शासकीय जमीन पर भी दुकानें ? निगम की कार्रवाई सिर्फ नोटिस तक सीमित? मुख्य मार्ग पर नियमों की खुलेआम अनदेखी, जिम्मेदार अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल…
