बिलासपुर, अगस्त, 10/2026
बिलासपुर में फिर खूनी वारदात: देवरीखुर्द शराब दुकान के पास ऑटो चालक की चाकू मारकर हत्या,, आरोपी फरार
विवाद के बाद चाकू से किया ताबड़तोड़ हमला,, मौके पर मची अफरा-तफरी,, तोरवा पुलिस जांच में जुटी..
बिलासपुर। शहर में अपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। सोमवार को तोरवा थाना क्षेत्र के देवरीखुर्द स्थित शराब दुकान के पास एक बार फिर चाकुबाजी हो गई। इस वारदात में ऑटो चालक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई, वहीं सूचना पर तोरवा थाना पुलिस भी तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतक ऑटो चालक का किसी व्यक्ति के साथ विवाद हुआ था। बताया जा रहा है कि कहासुनी बढ़ने के बाद विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और आरोपी ने ऑटो चालक पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू के वार से ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई।वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना के बाद आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
घटना की सूचना मिलते ही तोरवा थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। साथ ही आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
पुलिस की प्रारंभिक जांच में विवाद को हत्या की वजह माना जा रहा है। हालांकि विवाद किस बात को लेकर हुआ था और हत्या के पीछे कोई अन्य कारण है या नहीं, इसका अभी स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस घटना से जुड़े लोगों से पूछताछ कर पूरे मामले की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।
देवरीखुर्द शराब दुकान के पास हुई इस हत्या के बाद शहर में बढ़ती चाकूबाजी और खुलेआम होने वाली हिंसक घटनाओं को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। शराब दुकानों और उनके आसपास आए दिन होने वाले विवादों के बीच सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी चिंता जताई जा रही है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized01/10/2026मल्हार के शासकीय स्कूल में अनियमितताओं और फीस के नाम अवैध वसूली पर भड़की छात्राएं, शिकायत ले कर पहुंची कलेक्ट्रेट…
अपराध28/09/2026पद और पार्टी ज्वाइनिंग के नाम पर लाखों का खेल ! 82.63 लाख की ठगी में निखत परवीन शाबरी गिरफ्तार…
बिलासपुर28/09/2026बिलासपुर को विधायक अमर अग्रवाल की बड़ी सौगात, 5.36 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को मिलेगी गति…
बिलासपुर28/09/2026बिलासपुर में कांग्रेस का हल्लाबोल, CEC के इस्तीफे की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट घेरा, पुलिस से हुई झूमाझटकी!
