• Mon. Aug 10th, 2026

News look.in

नज़र हर खबर पर

बेलतरा के किसानों को बड़ी सौगात: दुलहरा-खारंग जलाशय के लिए ₹12.77 करोड़ मंजूर,, नहरों का होगा सुदृढ़ीकरण, लाइनिंग, जीर्णोद्धार एवं उन्नयन…

बिलासपुर, अगस्त, 10/2026

बेलतरा के किसानों को बड़ी सौगात: दुलहरा-खारंग जलाशय के लिए ₹12.77 करोड़ मंजूर,, नहरों का होगा सुदृढ़ीकरण, लाइनिंग, जीर्णोद्धार एवं उन्नयन…

बिलासपुर। बेलतरा विधानसभा क्षेत्र में किसानों और सिंचाई व्यवस्था के लिए बड़ी सौगात मिली है। दुलहरा एवं खारंग जलाशय से जुड़े तीन महत्वपूर्ण कार्यों के लिए कुल ₹1277.22 लाख यानी ₹12 करोड़ 77 लाख 22 हजार की स्वीकृति प्रदान की गई है। इन कार्यों से क्षेत्र की सिंचाई अधोसंरचना को मजबूती मिलेगी तथा नहरों के सुदृढ़ीकरण, लाइनिंग, जीर्णोद्धार एवं उन्नयन से सिंचाई व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम आगे बढ़ेगा।

तीन बड़े कार्य, ₹12.77 करोड़ की स्वीकृति

1. दुलहरा जलाशय — ₹487.82 लाख
बिलासपुर जिले के दुलहरा जलाशय के शीर्ष कार्य के सुदृढ़ीकरण एवं नहरों में सीसी लाइनिंग कार्य के लिए ₹487.82 लाख की स्वीकृति मिली है।

2. खारंग जलाशय — ₹478.31 लाख
बिलासपुर जिले के खारंग जलाशय अंतर्गत बायीं तट मुख्य नहर के खैरा डंगनिया माइनर, बाम्हु माइनर, अकलतरी माइनर, पिपरा माइनर एवं गड़वट माइनर के लाइनिंग एवं जीर्णोद्धार कार्य के लिए ₹478.31 लाख की स्वीकृति मिली है।

3. खारंग जलाशय — ₹311.09 लाख
बिलासपुर जिले के खारंग जलाशय अंतर्गत जलसों शाखा नहर एवं माइनरों के उन्नयन एवं नवीनीकरण कार्य के लिए ₹311.09 लाख की स्वीकृति मिली है।

नहरों के सुदृढ़ीकरण से बेहतर होगी सिंचाई व्यवस्था..

इन तीनों महत्वपूर्ण कार्यों के पूर्ण होने से संबंधित नहरों की लाइनिंग, जीर्णोद्धार एवं उन्नयन किया जाएगा। इससे सिंचाई अधोसंरचना को मजबूती मिलेगी और नहरों की कार्यक्षमता बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। लंबे समय से उपयोग में आ रही नहरों के आवश्यक सुधार से क्षेत्र की सिंचाई व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम है।

विधायक सुशांत शुक्ला की पहल को मिली बड़ी सफलता…

बेलतरा विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को प्राथमिकता देने की दिशा में यह स्वीकृति एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। विधायक सुशांत शुक्ला के प्रयासों से सिंचाई व्यवस्था को मजबूत करने वाले इन तीन बड़े कार्यों को स्वीकृति मिलना क्षेत्र के किसानों के हित में महत्वपूर्ण कदम है।

विधायक सुशांत शुक्ला ने कहा कि, बेलतरा विधानसभा का विकास केवल सड़कों और भवनों तक सीमित नहीं है, बल्कि किसानों के खेतों तक बेहतर सिंचाई सुविधा पहुंचाना भी हमारी प्राथमिकता है। दुलहरा और खारंग जलाशय से जुड़े इन महत्वपूर्ण कार्यों से सिंचाई अधोसंरचना को मजबूती मिलेगी और क्षेत्र के कृषि विकास को नई गति मिलेगी।

नहर मजबूत होगी, सिंचाई बेहतर होगी और किसान समृद्ध होंगे…

कुल ₹12 करोड़ 77 लाख 22 हजार की यह स्वीकृति बेलतरा विधानसभा में जल संसाधन एवं कृषि विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। दुलहरा और खारंग जलाशय से जुड़े इन कार्यों के माध्यम से सिंचाई अधोसंरचना को मजबूती मिलने से क्षेत्र के किसानों को इसका लाभ मिलेगा।
क्षेत्रवासियों ने इस महत्वपूर्ण सौगात के लिए प्रदेश सरकार एवं विधायक श्री सुशांत शुक्ला के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Author Profile

Lokesh war waghmare - Founder/ Editor
Latest entries
बिलासपुर में फिर खूनी वारदात: देवरीखुर्द शराब दुकान के पास ऑटो चालक की चाकू मारकर हत्या,, आरोपी फरार विवाद के बाद चाकू से किया ताबड़तोड़ हमला,, मौके पर मची अफरा-तफरी,, तोरवा पुलिस जांच में जुटी..
GGU की 5 एकड़ जमीन अग्रवाल समाज को देने का निर्णय NSUI के विरोध के बाद यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने पलटा… रंजीत सिंह बोले सिर्फ निर्णय रद्द करना पर्याप्त नहीं,कुलपति दें पूरे मामले का जवाब…
बिलासपुर में बेखौफ अवैध निर्माण! बिना अनुमति तीसरी मंजिल का निर्माण,, शासकीय जमीन पर भी दुकानें ? निगम की कार्रवाई सिर्फ नोटिस तक सीमित? मुख्य मार्ग पर नियमों की खुलेआम अनदेखी, जिम्मेदार अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल…

You missed