शहर विधायक शैलेष पाण्डेय ने अजमेर शरीफ भेजी चादर… ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती के अनुयायियों को दीं शुभकामनाएं और बधाइयां… देश में अमन शांति और खुशहाली की कामना की…
बिलासपुर // शहर विधायक शैलेष पाण्डेय ने ख्वाजा गरीब नवाज के 809 वें वार्षिक उर्स के अवसर पर भारत और विदेश में रहने वाले ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती के अनुयायिओं को बधाई और शुभकामनाएं दी।
उन्होंने अपने संदेश में कहा, ‘हमारे देश की खूबसूरती विभिन्न धर्मों, समुदायों, मान्यताओं और पंथों के बीच सौहार्दपूर्ण सह-अस्तित्व है। अनेक संतों, पीर और फकीरों ने समय-समय पर देश को शांति, एकता और सौहार्द के संदेश दिए हैं। इन संतों और फकीरों ने अनुशासन, मर्यादा और आत्म-नियंत्रण का संदेश फैलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती भारत की महान आध्यात्मिक परम्परा के प्रतीक हैं। मानवता के प्रति ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की सेवा आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करेगी। इस महान संत के वार्षिक उर्स के अवसर पर दरगाह अजमेर शरीफ पर चादर भेज कर मैं देश में अमन शांति और खुशहाली की कामना करता हूं।’

ख्वाजा गरीब नवाज का जीवन सांप्रदायिक और सामाजिक सौहार्द के प्रति हमारे संकल्प को मजबूत बनाने में प्रेरणा देता है।
इस दौरान फिरोज कुरेशी, पार्षद रामा बघेल, एल्डरमैन अजरा खान, रेलवे ब्लॉक अध्यक्ष मोती थावरानी, शेख असलम, सलीम भाई, अफजाल अहमद, बिट्टू बाजपाई, कप्तान खान, रेहान रजा, बॉबी खोखर, अजहर खान, अलीम खान, अमीन मुगल, इमरान खान, फराज खान, नफीस खान, सोहेल खलीक, दानिश अशरफी, सोहेल खान, बब्बर मेमन सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद थे।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized16/08/2026बोदरी नगर पालिका में शान से लहराया तिरंगा, अध्यक्ष नीलम विजय वर्मा ने किया ध्वजारोहण,, देशभक्ति के रंग में रंगा स्वतंत्रता दिवस समारोह…
छत्तीसगढ़15/08/2026मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में ध्वजारोहण कर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं… नक्सलवाद से मुक्त छत्तीसगढ़ अब शांति, विकास और समृद्धि की नई यात्रा पर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
बिलासपुर15/08/2026ध्वजारोहण के साथ पत्रकारों ने मनाया स्वतंत्रता दिवस,, स्वतंत्रता सेनानियों को किया नमन,, समाज और राष्ट्रहित में पत्रकारिता का लिया संकल्प…
बिलासपुर14/08/2026बेलतरा विधानसभा की मातृशक्ति ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के जयघोष से गूंजा पूरा क्षेत्र…
