शिक्षा के अधिकार के तहत् आवेदन की अंतिम तिथि 10 जुलाई ,
बिलासपुर // शिक्षा के अधिकार की धारा 12 के अंतर्गत छत्तीसगढ़ के सभी निजी स्कूलों के प्रारंभिक कक्षाओं में 25 प्रतिशत सीट बी.पी.एल. (गरीब रेखा के नीचे) परिवारों, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अनाथ, दिव्यांग, एच.आई.वी. पॉजिटिव बच्चों के लिए आरक्षित रखी गयी है, इन सीटों पर सत्र 2020-21 में भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 जुलाई 2020 है। पोर्टल के माध्यम से प्राप्त आवेदनों में से लॉटरी निकालकर विधार्थियों का चयन किया जायेगा। प्रथम लॉटरी 15 जुलाई को निकाली जाएगी।
आनलाईन आवेदन आर.टी.ई. के वेबसाइट http://eduportal.cg.nic.in/RTE/ पर जाकर कर सकते है। प्रवेश हेतु आवश्यक दस्तावेज जन्म प्रमाण पत्र, पहचान पत्र, निवास प्रमाण पत्र तथा जिस वर्ग में आते हैं उससे संबंधित प्रमाण पत्र जैसे ठच्स् सर्वे सूची या जाति प्रमाण पत्र, की जरूरत होगी। शिक्षा के अधिकार धारा 12(सी) से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 011-411-32689 पर कॉल किया जा सकता है। विधार्थियों एवं अभिभावकों के किसी भी समस्या का समाधान इस हेल्पलाइन के माध्यम से किया जायेगा।
Author Profile
Latest entries
राजनीति22/09/2026खेल जीवन में अनुशासन, एकाग्रता और निरंतर अभ्यास सिखाता है : अमर अग्रवाल खिलाड़ी सम्मान समारोह में प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर के 25 खेलों के करीब 500 खिलाड़ियों का सम्मान
राजनीति22/09/2026जन्मदिन पर बदला जश्न का अर्थ, वृद्धों एवं श्रवण बाधित बालिकाओं के बीच सेवा बनी उत्सव भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने अपने नेता के जन्मदिवस पर किया अनूठा सेवा कार्य
बिलासपुर22/09/2026भाजयुमो पदाधिकारियों ने विधायक अमर अग्रवाल को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
बिलासपुर22/09/2026अमर अग्रवाल के जन्मदिन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न आधी रात केक काट कर आतिशबाजी, स्कूलों में छात्र छात्राओं के बीच बांटी मिठाई और चाकलेट…
