• Sat. Aug 8th, 2026

News look.in

नज़र हर खबर पर

बिलासपुर संभाग के व्यायाम शिक्षकों व सहायक शिक्षकों की वरिष्ठता सूची जारी  ,,

बिलासपुर संभाग के व्यायाम शिक्षकों की वरिष्ठता सूची जारी ,,

बिलासपुर // शिक्षा संभाग बिलासपुर अंतर्गत व्यायाम शिक्षक, व्यायाम शिक्षक (एल.बी) ई./टी. सवंर्ग का 1 मार्च 2020 की स्थिति में समस्त जिलों से प्राप्त दावा आपत्तियों का निराकरण कर एवं सूची में नया नाम जोड़ने के पश्चात् वरिष्ठता सूची जारी की गई है।

संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग बिलासपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार व्यायाम शिक्षक ई.संवर्ग में 48, टी. संवर्ग में 70 एवं व्यायाम शिक्षक (एल.बी) ई. संवर्ग में 113, टी. संवर्ग में 31 इस प्रकार कुल 254 शिक्षकों की सूची जारी की गई है। यह सूची कार्यालय संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग बिलासपुर के वेब पोर्टल jdeducationbsp.webs.com पर देखी जा सकती है।

बिलासपुर संभाग के सहायक शिक्षकों की वरिष्ठता सूची जारी ,,

शिक्षा संभाग बिलासपुर अंतर्गत सहायक शिक्षक (एल.बी) ई./टी. सवंर्ग डी.पी.एड. एवं बी.पी.एड का 1 मार्च 2020 की स्थिति में 13 सहायक शिक्षक (एल.बी.) ई संवर्ग में एवं 42 सहायक शिक्षक टी. संवर्ग में इस प्रकार कुल 55 सहायक शिक्षक (एल.बी) की वरिष्ठता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन कर जिलों से दावा आपत्ति मंगाया गयी थी। जिसमें सहायक शिक्षक (एल.बी) ई./टी. संवर्ग के 02 नये आवेदनों पर दावा आपत्ति का निराकरण कर 01 नया नाम जोड़ा गया है।

संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग बिलासपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार के संभाग के सभी जिलों से प्राप्त दावा आपत्ति का निराकरण कर सूची में नया नाम जोड़ने के पश्चात् अंतिम वरिष्ठता सूची जारी की गई है। यह सूची उनके कार्यालय के वेब पोर्टल jdeducationbsp.webs.com में देखी जा सकती है।

Author Profile

Lokesh war waghmare - Founder/ Editor
Latest entries
दो मजदूरों की मौत के बाद जागा निगम: स्वर्ण जयंती नगर में अवैध निर्माण पर कार्रवाई,, दीवार तोड़ी और 7 दिन की मोहलत…
प्रेस क्लब अध्यक्ष के फैसले के खिलाफ सहायक पंजीयक ने जारी किया आदेश,, सचिव कोषाध्यक्ष पद का नहीं बदल सकते प्रभार… पदाधिकारियों के बीच विवाद अब प्रशासनिक जांच और नियमों की कसौटी तक पहुंचा…
बिलासपुर में बेखौफ अवैध निर्माण! बिना अनुमति तीसरी मंजिल का निर्माण,, शासकीय जमीन पर भी दुकानें ? निगम की कार्रवाई सिर्फ नोटिस तक सीमित? मुख्य मार्ग पर नियमों की खुलेआम अनदेखी, जिम्मेदार अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed