बिलासपुर // बिलासपुर बुधवारी बाजार के पास से सिक्युरिटी गार्ड से लूट करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है,लुटेरों के पास से 4800 नगद,दो मोबाइल सहित दो चांदी की चैन जप्त की है।

बतादे की बीते दिनों एक प्राइवेट कंपनी मे सिक्युरिटी गार्ड का काम करने वाले सतीश कल्ले समान लाने बुधवारी बाजार गए थे उस वक़्त उनके पास सैलेरी के 6 हजार रुपए रखे हुए थे वापस जाते वक्त उनकी मोटर साइकल खराब हो गयी थी जिसे वो पैदल ही धकेल ले ज रहे थे,उसी वक़्त बापू नगर की तरफ से आ। रहे दो लुटेरों ने उनसे मारपीट कर 6 हजार की रकम लूट कर भाग गए गार्ड ने उनका पीछा भी किया लेकिन वो भागने में कामयाब रहे लेकिन भागते वक़्त आस पास के लोगो ने उन दोनों में से एक को पहचान लिया जिसकी जानकारी मिली की लुटेरों में एक कांचो उर्फ मलिक बापू नगर का है। जानकारी लगने पर सतीश कल्ले ने तोरवा थाने में मामला दर्ज कराया पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बापू नगर से कांचों उर्फ मोहित मलिक और उसके साथी संदीप ललपुरे उर्फ बच्चा को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े जाने के बाद दोनों आरोपियों ने सिक्युरिटी गार्ड से लूट करने की बात कबुल कर ली औऱ यह भी बताया कि लूट की वारदात को काफी समय से अनजाम दे रहे थे, पुलिस को दोनों लुटेरों के पास से नगद 4800 रुपए मिले है बाकी 1200 रुपए खाने पीने में खर्च कर दिए साथ ही 2 मोबाइल फोन और 2 चांदी की चैन भी बरामद की है जिसे दोनों आरोपियों ने करीब 2 माह पहले शंकर नगर के किसी घर से चुराया था पुलिस ने दोनों पर धारा 392,34 भादवी के तहत कार्यवाही कर न्यायालय में पेश किया ।
Author Profile
Latest entries
राजनीति13/09/2026मोदी के 25 वर्ष के जनसेवा कार्यकाल पर सेवा संकल्प अभियान… 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक देशभर में विभिन्न सेवा एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रम…
बिलासपुर13/09/2026विधायक के जन्मदिन में सड़क बनी जश्न का मंच, जनता घंटों जाम में हलाकान; यातायात प्रशासन सवालों के घेरे में ?
Uncategorized13/09/2026सरकंडा पुलिस का बड़ा एक्शन: अवैध शराब पिलाने वालों समेत 7 बदमाशों पर कार्रवाई
अपराध13/09/2026सरकंडा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, चोरी के दो मामलों में सफलता… कंप्यूटर उपकरण और एक्टिवा स्कूटी बरामद, नाबालिग सहित दो आरोपी पुलिस की गिरफ्त में…
