सुमति ही विकास का बीज मंत्र..जिला पंचायत सभापति ने कहा..अमन चैन का मांगा आशीर्वाद…
बिलासपुर, फरवरी, 15/2022
ग्राम पंचायत गोंदईया ओकलाहीपारा में श्रीमद्भागवत कथा आयोजन में पहुंचकर आम और खास कृष्णलीला आनन्द ले रहे हैं। इसी क्रम में जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा ने भी अपने समर्थकों के साथ आयोजन स्थल पहुंचे। वेद व्यास पीठ को प्रणाम कर श्रीमद्भागवत कथा का आनन्द लिया। अंकित ने कहा कि मैने भगवान नटवर से मन वचन और कर्म से जनता की सेवा का आशीर्वाद मांगा है। खुशी है कि श्रीमद्भभागवत कथा सुनने सौभाग्य प्राप्त हुआ।

ग्राम पंचायत गोदईंया ओकलाहीपारा में श्रीमद्भभागवत कथा का रस पान करने लोग पहुंच रहे है। साहू परिवार के सौजन्य से आयोजित कार्यक्रम में जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा ने भी पहुंचकर वेद व्यास पीठ का आशीर्वाद लिया। साथ ही कृष्ण लीला का रस पान भी किया।

कार्यक्रम के बाद अंकित ने बताया कि हमें कृष्ण के जीवन से प्रेरणा लेने की जरूरत है। लोग कहते तो हैं..लेकिन पदचिन्हों पर चलना भूल जाते हैं। भगवान कृष्ण का जीवन भारत के एक एक लोगों के लिए अनुकरणीय है। सौभाग्य है कि श्रीमद्भागवत कथा का आनन्द लेने का अवसर मिला। गौरहा ने बताया कि भगवान से मन कर्म वचन से जनसेवा का आशीर्वाद मांगा है। गांव जिला प्रदेश में अमन शांति का वातावरण बना रहे है। लोग एक दूसरे से कंधा से कंधा मिलाकर विकास का रास्ता गढ़ें। लोगों में भाईचारा बना रहे।

जिला पंचायत सभापति ने बताया कि सुमति ही मानव जीवन का बीज मंत्र है। जहां सुमति होगी वहीं खुशहाली होगी। जनता के आशीर्वाद से क्षेत्र का विकास तेजी से हो रहा है। साहू परिवार के द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत महापुराण में सम्मिलित होकर कृतार्थ हुआ।
इस अवसर पर गोंदईया सरपंच संतोष कैवर्त,पेंडरवा उपसरपंच पवन धीवर, राजू साहू,जागेश्वर साहु व ग्रामवासी उपास्थित रहें।
Author Profile
Latest entries
अपराध02/07/2026अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी का सबसे बड़ा भंडाफोड़: 11वीं मंजिल से चलता था फर्जी कॉल सेंटर, 100 से ज्यादा हिरासत में 14 घंटे चली छापेमारी, भारी मात्रा में सर्वर-कंप्यूटर जब्त,, विदेशी लिंक और हवाला नेटवर्क की जांच शुरू…
छत्तीसगढ़01/07/2026बेलतरा को 10 करोड़ की नई सौगात, विकास को मिली रफ्तार,, तोखन साहू और अरुण साव ने मुक्तिधाम व सामुदायिक भवन के लिए की डेढ़ करोड़ की घोषणा,, विधायक सुशांत शुक्ला बोले, विधानसभा में 1000 करोड़ से अधिक के विकास कार्य पूरे…
बिलासपुर01/07/2026200 करोड़ का सरकारी अस्पताल,, फिर PPP क्यों ? कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब,, सुपर स्पेशलिटी व कैंसर अस्पताल के संचालन पर उठाए सवाल,, कहा जनता को उद्घाटन नहीं इलाज चाहिए…
Uncategorized01/07/2026मंगला क्षेत्र को 7.49 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात,, मुख्य अतिथि होंगे उप मुख्यमंत्री अरुण साव, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला की मौजूदगी में होगा विकास कार्यों का भूमिपूजन,,
