बिलासपुर // दीपावली की दूसरी रात हुंडई चौक सरकंडा में युवक पर प्राणघातक हमला करने वाले छठवें हमलावर विप्लव तिवारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल दाखिल कर दिया जो कि मामले का मास्टरमाइंड था।
घटना के अनुसार 28 अक्टूबर की रात 8:30 बजे हर्षित राई अपने मित्रों के साथ पुराने अरपा पुल,हुंडई चौक, सरकंडा के पास खड़ा था उसी बीच मोटरसाइकिलों में आए 8-10 लोगों ने मिलकर राड, तलवार, लाठी आदि से हर्षित पर प्राणघातक हमला कर दिया। हमले में घायल हर्षित लहूलुहान होकर गिर पड़ा था जिसे मृत समझकर हमलावर छोड़कर भाग गए थे। सरकंडा पुलिस ने धारा 294,506, 307, 34 के तहत हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। इस मामले में पुलिस द्वारा 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है जबकि छठवां आरोपी विप्लव तिवारी की गिरफ्तारी सोमवार सुबह हुई। योजनाबद्ध तरीके से किए गए इस हमले का विप्लव तिवारी मास्टरमाइंड बताया जाता है। पुलिस के अनुसार उसे सोमवार की सुबह महाराणा प्रताप चौक से तब गिरफ्तार किया गया जब वह किसी युवती को छोड़ने स्कार्फ से चेहरा छिपाकर पहुंचा था। पुलिस ने विप्लव तिवारी से हमले में प्रयुक्त लोहे का राड और स्कार्फ बरामद किया गया है। इस मामले के तीन और आरोपी समीर खान, शुभम मिश्रा,मनोज जज्ञासी अभी भी फरार हैं।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर24/09/2026स्कूल की नौकरी या तहसील की ड्यूटी ? नकल शाखा में शिक्षक की कथित तैनाती से उठे सवाल.. बिलासपुर में शिक्षक की अतिरिक्त ड्यूटी को लेकर जांच की मांग, आदेश से लेकर उपस्थिति और भुगतान तक उठे सवाल..
बिलासपुर23/09/2026बेलतरा विधानसभा को ₹18.67 करोड़ की सौगात, सड़क-स्वास्थ्य-शिक्षा कार्यों का हुआ शुभारंभ… 5 ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों का भूमिपूजन..
राजनीति22/09/2026खेल जीवन में अनुशासन, एकाग्रता और निरंतर अभ्यास सिखाता है : अमर अग्रवाल खिलाड़ी सम्मान समारोह में प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर के 25 खेलों के करीब 500 खिलाड़ियों का सम्मान
राजनीति22/09/2026जन्मदिन पर बदला जश्न का अर्थ, वृद्धों एवं श्रवण बाधित बालिकाओं के बीच सेवा बनी उत्सव भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने अपने नेता के जन्मदिवस पर किया अनूठा सेवा कार्य
