बिलासपुर, 23/2026
जन्मदिन पर बदला जश्न का अर्थ, वृद्धों एवं श्रवण बाधित बालिकाओं के बीच सेवा बनी उत्सव
भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने अपने नेता के जन्मदिवस पर किया अनूठा सेवा कार्य
बिलासपुर। नगर विधायक अमर अग्रवाल जी का जन्मदिवस इस वर्ष केवल औपचारिक बधाइयों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि सेवा, आस्था और सामाजिक संवेदना का सजीव उदाहरण बन गया।
दिन की शुरुआत श्री अग्रवाल ने अपने निज निवास, राजेंद्र नगर में परिवारजनों के साथ भगवान श्री गणेश जी की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त कर की। इसके पश्चात दिनभर निवास पर शुभचिंतकों, कार्यकर्ताओं एवं शहरवासियों द्वारा बधाई देने का तांता लगा रहा।

सेवा से सजा जन्मोत्सव
माननीय विधायक जी की प्रेरणा से भाजयुमो नेता श्री रौशन सिंह के नेतृत्व में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जन्मदिवस को सेवा दिवस के रूप में मनाया। कार्यकर्ताओं ने मसानगंज स्थित कल्याण कुंज वृद्धाश्रम एवं नूतन चौक सरकंडा स्थित श्रवण बाधित बालिका आवासीय विद्यालय में फल एवं मिष्ठान वितरित किए।

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने वृद्धजनों का आशीर्वाद लिया और बालिकाओं के साथ केक काटकर खुशियां साझा कीं। फल वितरण के दौरान वृद्धाश्रम के बुजुर्गों और विद्यालय की बालिकाओं के चेहरों पर आई मुस्कान ने पूरे आयोजन को सार्थक बना दिया।

इस सेवा कार्य में प्रमुख रूप से मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र यादव, विधायक प्रतिनिधि आनंद तावड़कर, विधायक प्रतिनिधि शरद यादव, मोनू रजक, साहिल भाभा, रहेमान अली, अमन फ्रांसिस सहित बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि हमारे नेता अमर भैया जी हमेशा सिखाते हैं कि राजनीति का अर्थ केवल सत्ता नहीं, सेवा है। उनके जन्मदिन पर हमने जश्न को जरूरतमंदों की मुस्कान से जोड़ने का प्रयास किया है। यही भाजपा का संस्कार है – सेवा परमो धर्मः।

Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़22/11/2026MSP बढ़ा, किसानों की सहायता घटी! ₹3,100 के दावे पर विजय केशरवानी ने सरकार से पूछा- किसानों को फायदा कहां मिला ?
मनोरंजन21/11/20263000 नशीली गोलियों का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, रानी सिंह की याचिका पर नोटिस; NDPS केस की कार्यवाही पर रोक
बिलासपुर21/11/2026छत्तीसगढ़ स्कूल का 13 दिसंबर को मनेगा अमृत महोत्सव, 1200 से अधिक पूर्व छात्र होंगे शामिल.. 75वीं वर्षगांठ पर भूतपूर्व शिक्षकों का होगा सम्मान, पुराने सहपाठियों से मिलकर ताजा करेंगे स्कूल के दिनों की यादें..
बिलासपुर20/11/2026स्नेह, समरसता और संगठनात्मक एकजुटता का भव्य संगम बना विधायक सुशांत शुक्ला का दीपावली स्नेह मिलन समारोह
