टायर फटने से शराब से भरा ट्रक पलटा, शराब की पेटी लूटकर भागे लोग
रायपुर-जबलपुर नेशनल हाईवे पर रानी सागर गांव के पास हुआ हादसा ,,
चालक को गंभीर हालत में कराया गया भर्ती ,,

कवर्धा // शराब से भरा हुआ ट्रक पलटने के बाद लूट मच गई। लोग ट्रक में भरी अंग्रेजी शराब की बोतलें लूटकर भागते रहे। पुलिस डंडा मार कर लोगों को रोकती रही, लेकिन कोई मानने को तैयार नहीं था। वहीं ट्रक पलटने से चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा रायपुर-जबलपुर नेशनल हाईवे पर हुआ। हादसे के बाद लोगों ने शराब की बोतलें बिखरी देखी तो लूट मच गई। जिसके हाथ जितनी बोतल लगी, लेकर भाग निकला।जानकारी के मुताबिक, कवर्धा के कुई में स्थित शराब की दुकान के लिए रायपुर से ट्रक में स्टॉक भरकर भेजा जा रहा था। रास्ते में रायपुर-जबलपुर हाईवे पर रानी सागर गांव के पास ट्रक का टायर पंक्चर हो गया। इसके चलते ट्रक अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे जा पलटा। हादसे के बाद लोगों ने शराब की बोतलें बिखरी देखी तो लूट मच गई। जिसके हाथ जितनी बोतल लगी, लेकर भाग निकला। सूचना मिलने पर पिपरिया और सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को रोकने का प्रयास किया, लेकिन कोई मानने को तैयार नहीं था। जब डंडा मारने के बाद भी लोग नहीं रुके तो सिपाहियों ने उनके मोबाइल से वीडियो बनाने शुरू कर दिए। बताया जा रहा है ट्रक में 250 पेटी शराब थी।
Author Profile
Latest entries
राजनीति13/09/2026मोदी के 25 वर्ष के जनसेवा कार्यकाल पर सेवा संकल्प अभियान… 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक देशभर में विभिन्न सेवा एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रम…
बिलासपुर13/09/2026विधायक के जन्मदिन में सड़क बनी जश्न का मंच, जनता घंटों जाम में हलाकान; यातायात प्रशासन सवालों के घेरे में ?
Uncategorized13/09/2026सरकंडा पुलिस का बड़ा एक्शन: अवैध शराब पिलाने वालों समेत 7 बदमाशों पर कार्रवाई
अपराध13/09/2026सरकंडा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, चोरी के दो मामलों में सफलता… कंप्यूटर उपकरण और एक्टिवा स्कूटी बरामद, नाबालिग सहित दो आरोपी पुलिस की गिरफ्त में…
