रायपुर // कपड़े के शोरूम में काम करने वाली एक 27 वर्षीय युवती को उसके ही दोस्त ने कोल्ड्रिंक में शराब पिला कर उसके साथ दुष्कर्म कर अपने फोन में दोना का अश्लील वीडियो बना लिया फिर युवती को कई बार ब्लैकमेल कर उसके साथ जबरदस्ती की पीड़ित युवती के विरोध करने पर उसका अश्लील वीडियो सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी देने लगा,इस मामले में आरोपी युवक के खिलाफ पुलिस ने दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का केस दर्ज कर लिया है एफआईआर के बाद युवक फरार हो गया है जिसकी तलाश पुलिस कर रही है ।

बतादे की गुढ़ियारी इलाके की 27 वर्षीय युवती की शादी कुछ साल पहले हुई थी, वह एक कपडे के शोरूम में काम करती है जहाँ उसकी मुलाकत राजेंद्र नगर खुशी वाटिका के निखिल शर्मा नाम के युवक से हुई फिर दोनों में जान पहचान हुई दोनों अक्सर रेस्टोरेंट में मिलते थे ,पिछले साल निखिल युवती को बहला कर अपने घर ले गया जहां उसके साथ जबरदस्ती की युवती ने इसका विरोध किया । कुछ महीने बाद आरोपी मिलने का बहाना कर उसे एक होटल ले गया,जहाँ कोल्ड्रिंक में शराब मिलाकर उसे पिला दिया,युवक ने नशे की हालत में युवती के साथ अपना अश्लील वीडियो बना लिया, जब युवती को होश आया तो उसने विरोध किया। युवती ने निखिल को कहा कि अगर संबंध बनाना है तो मुझसे शादी करनी पडेगी । वो अपने पति को तलाक देने तैयार है । निखिल ने कोई जवाब नही दिया और उसे घर छोड़ दिया । फिर युवती को वीडियो भेज कर ब्लैकमेलिंग शुरू कर दी वह बार बार संबंध बनाने के लिए दबाव बनाने लगा युवती ने मिलने से मना किया तो व्हाट्सएप पर विडियो भेजने लगा परेशान होकर युवती ने सारी घटना कि जानकारी अपने पति को दी फिर पति के साथ मिलकर युवती ने राजेन्द्र नगर थाने में मामला दर्ज कराया,जांच के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है जिसके बाद आरोपी युवक फरार हो गया है पुलिस युवक की तलाश कर रही है ।
Author Profile
Latest entries
अपराध13/07/2026बाल संप्रेषण गृह में खूनी वारदात,, प्रहरी की हत्या,, हाथ-पैर बांधकर गला घोंटने का आरोप,, 4 नाबालिग फरार…
बिलासपुर12/07/2026गांवों को मिली विकास की सौगात: बेलतरा में ₹1.90 करोड़ के कार्यों का शुभारंभ,, विधायक सुशांत शुक्ला ने दिया जनभागीदारी व पर्यावरण संरक्षण का संदेश का संदेश…
अपराध12/07/2026विनायका हाइट्स फिर विवादों में,, बिना सहमति बिल्डर के खाते में ट्रांसफर हुई लाखों की लोन राशि,, बिल्डर और बैंक अधिकारियों के खिलाफ अपराध दर्ज…
बिलासपुर10/07/2026अपोलो की स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल,, तीन महीने से बंद एंबुलेंस सेवा,, मरीजों की जान से खिलवाड़ का आरोप,, प्रबंधन को एक हफ्ते का अल्टीमेटम… शैलेश पाण्डेय ने आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं पर मांगा जवाब, व्यवस्था नहीं सुधरी तो उग्र आंदोलन की दी चेतावनी.. संवेदनाएं मर चुकी हैं, सेवा नहीं सिर्फ व्यवसाय कर रहा है अपोलो : विजय केशरवानी
