• Wed. Jul 29th, 2026

News look.in

नज़र हर खबर पर

डीजल चोरो का आतंक,CISF के हवलदार से की मारपीट , पुलिस नही लगा पा रही लगाम ,SECL के कुसमुंडा खदान की घटना

कोरबा // कोरबा के कुसमुंडा खदान में डीज़ल चोरी करने आए चोरो ने ड्यूटी पर तैनात हवलदार से मारपीट कर अंधेरे का फायदा उठा वहां से भाग गए घायल की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है ।

मिली जानकारी के अनुसार 49 वर्षिय संजय कुमार दास सीआईएसएफ में हवालदार है वर्तमान में कोरबा में पदस्थ है, गुरुवार की रात वो कुसमुंडा खदान में ड्यूटी पर थे जहाँ बाइक से एरिया चेकिंग कर रहे थे तभी उन्हें वर्कशॉप- 3 में 5-6 लोग जेरिकन में डीजल लेकर जाते नजर आए हवालदार ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो आरोपियों ने उन्हें धमकी देते हुए उनसे मारपीट कर लाठी से पीटने लगे । हवलदार ने घटना की जानकारी क्यूआरटी को फोन पर दी तो थोडी देर में क्यूआरटी वहां पंहुच गयी उन्हें देखते ही डीजल चोर अंधेरे का फायदा उठा वहां से जंगल की ओर भाग निकले। भागते वक़्त चोरो ने जंगल मे 8 जेरिकन डीजल से भरे हुए और 13 खाली जेरिकन को जंगल मे ही छोड़ दिये जिसे सीआईएसफ़ ने पुलिस को सुपुर्द कर दिया है ,घायल हवलदार की रिपोर्ट पर कुसमुंडा पुलिस ने डीजल चोरो के खिलाफ बलवा, सरकारी कर्मचारी से मारपीट, सरकारी कार्य में बाधा, बिना अनुमति प्रतिबंधित एरिया में प्रवेश समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है

कई गिरोह है सक्रिय,पुलिस नहीं लगा पा रही लगाम

गेवरा-दीपक और कुसमुंडा खदानों की सुरक्षा के लिए एसईसीएल ने सीआईएसफ की तैनाती कर रखी है। इसके अलावा अंदरूनी सुरक्षा के लिये नगर सेना के साथ विभागीय सुरक्षाकर्मी बई भी मौजूद रहते है, त्रिस्तरीय सुरक्षा होने के बाद भी डीजल चोरो का आतंक कम नही हो पा रहा है ,पुलिस इन चोरो पर लगाम नही लगा पा रही है ,ऐसा नही हैं की पुलिस कार्यवाही नही करती पर जब एक गिरोह को पुलिस पकड़ती है तब दूसरा गिरोह खदान में सक्रिय हो जाता है, पुलिस चाह कर भी चोरो पर लगाम नही लगा पा रही है ।।

Author Profile

Lokesh war waghmare - Founder/ Editor
Latest entries
जलती गैसीफायर भट्ठी में कूदा आजीवन कारावास का कैदी, मौके पर मौत.. बिलासपुर केंद्रीय जेल में मचा हड़कंप, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल; कलेक्टर-एसएसपी पहुंचे, एफएसएल जांच में जुटी….
जलती गैसीफायर भट्ठी में कूदा आजीवन कारावास का कैदी, मौके पर मौत.. बिलासपुर केंद्रीय जेल में मचा हड़कंप, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल; कलेक्टर-एसएसपी पहुंचे, एफएसएल जांच में जुटी….
आस्था, श्रद्धा और श्रीराम का संदेश— विजय केसरवानी की अगुवाई में निकली ऐतिहासिक श्रद्धा यात्रा,, जय श्रीराम के उद्घोष से राममय हुआ शहर… अयोध्या श्रीराम मंदिर के प्रति अटूट आस्था का संदेश, हजारों श्रद्धालु हुए शामिल; जगह-जगह पुष्पवर्षा कर हुआ भव्य स्वागत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed