अयोध्या को नेपाल में और भगवान श्रीराम को नेपाली” बताने वाले केपी शर्मा ओली पर भड़के साधु संत ,,
भगवान राम को नेपाली बोलकर फंस गए नेपाल के प्रधानमंत्री ,,
भगवान श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या को लेकर अजीबोगरीब दावे करने के बाद नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली इस पर बुरी तरह घिर गए हैं। केपी ओली की विवादित टिप्पणी को लेकर जहां नेपाल में ही उनके खिलाफ नाराजगी बढ़ती जा रही है।वहीं अयोध्या के संतों ने भी इस पर तल्ख टिप्पणी की है और यहां तक कहा कि नेपाल के पीएम अपना मानसिक संतुलन खो चुके हैं।
राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य महंत दीनेंद्र दास ने नेपाल के प्रधानमंत्री को आड़े हाथों लेते हुए कहा, ‘भगवान राम का जन्म यहीं हुआ था अयोध्या में।, उसी अयोध्या में जो सरयू नदी के पास है। यह एक लोकप्रिय धारणा है कि वह अयोध्या के हैं। यह सच है कि माता सीता जी नेपाल से थीं।, लेकिन यह दावा कि भगवान राम नेपाली थे, गलत है। मैं ओली के बयान की निंदा करता हूं।’एक अन्य पुजारी और राम दल ट्रस्ट प्रमुख कल्कि राम दास महाराज ने तो यहां तक कहा कि केपी शर्मा ओली पाकिस्तान के इशारे पर काम कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि नेपाल कभी हिंदू राष्ट्र हुआ करता था, लेकिन अब यह चीन और पाकिस्तान के हाथों में आ गया है। उन्होंने कहा, ‘हमारी धार्मिक किताबों में लिखा है- जिसके उत्तर दिशा में सरयू प्रवाहित होती है, वो अयोध्या है और नेपाल में कोई सरयू नदी नहीं है। ऐसे में वह कैसे दावा कर सकते हैं कि राम नेपाल के हैं।’ नेपाल के प्रधामनंत्री को चुनौती देते हुए उन्होंने यह भी कहा कि एक महीने के भीतर वह सत्ता से बेदखल हो जाएंगे।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर24/05/2026कबाड़ियों पर कार्रवाई के बीच पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, कोनी थाने के दो जवान लाइन अटैच… थाने में कबाड़ी को दे रहे थे VIP ट्रीटमेंट…
बिलासपुर24/05/2026कार्रवाई के नाम पर मेहमाननवाजी ? थाने में कबाड़ी को मिली VIP ट्रीटमेंट,, कप्तान के आदेश के बाद भी कार्रवाई पर सवाल,, तस्वीरें वायरल…
बिलासपुर23/05/2026दुर्गावाहिनी द्वारा आयोजित प्रांतीय ‘शौर्य प्रशिक्षण वर्ग’ में जीपीएम जिले की 13 बहने सफलता पूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त कर लौटी… विहिप और बजरंग दल मातृशक्ति ने किया अभिनंदन…
अन्य19/05/2026बालको मेडिकल सेंटर कैंसर के खिलाफ जंग में मरीजों की नई उम्मीद… बीएमसी में एडवांस सर्जिकल टेक्नोलॉजी के प्रयोग से इलाज हुआ किफायती और आसान…
