पुलिस महानिरीक्षक रतन लाल डांगी के द्वारा बिलासपुर रेंज के पुलिस अधीक्षकों एवं राजत्रित पुलिस अधिकारियों की ली गई बैठक…
बिलासपुर, अप्रैल, 13/2022
आईजी रतन लाल डांगी के द्वारा मंगलवार को बिलासपुर रेंज अंतर्गत पुलिस अधीक्षकों एवं राजपत्रित पुलिस अधिकारियों की वर्चुअल अपराध समीक्षा बैठक ली गई। बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर पारूल माथुर, पुलिस अधीक्षक रायगढ़ अभिषेक मीना, पुलिस अधीक्षक कोरबा भोजराम पटेल, पुलिस अधीक्षक गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही त्रिलोक बंसल, पुलिस अधीक्षक मुंगेली डी.आर. आचला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चाम्पा अनिल सोनी तथा रेंज अंतर्गत जिलों से पुलिस अनुविभागीय अधिकारीगण, नगर पुलिस अधीक्षकगण, उप पुलिस अधीक्षकगण और रेंज कार्यालय में पदस्थ उप पुलिस अधीक्षक सुशीला टेकाम व उप पुलिस अधीक्षक माया असवाल उपस्थित रही।

पुलिस महानिरीक्षक रतन लाल डांगी द्वारा जिलों की अपराध एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए विभिन्न बिन्दुओं पर कार्यवाही संबंधी निर्देश दिये गये। पुलिस महानिरीक्षक द्वारा इस बात पर विशेष बल दिया गया कि गंभीर किस्म के प्रकरणों में सतत विवेचना करते हुए यथाशीघ्र विधिसम्मत निराकरण किया जावे, प्रकरण लंबी अवधि तक विवेचना में लंबित न रहे। महिला संबंधी मामलों में तत्काल संज्ञान लेकर विधिसम्मत कार्यवाही किये जाने निर्देष दिये गये साथ ही इस बात पर विशेष बल दिया गया कि जिलों मे महिलाओं, बच्चों से संबंधित प्रकरणों में त्वरित कार्यवाही करते हुए समय-सीमा के भीतर त्वरित निराकरण किया जावे।

पुलिस महानिरीक्षक द्वारा जिलों में लंबित सभी गंभीर प्रकरणों – विशेषकर हत्या, हत्या का प्रयास, बलात्कार, अपहरण एवं महिला व बच्चों संबंधी अपराध, गुम इंसान जांच (महिला, बालक/बालिका), एससी/एसटी एक्ट के प्रकरणों के निराकरण की ओर विशेष ध्यान दिये जाने तथा लंबित ऐसे सभी प्रकरणों की साप्ताहिक समीक्षा की जाकर समयबद्ध निराकरण करने निर्देशित किया गया। जिलों में गंभीर किस्म के प्रकरणों में जिनमें अभी तक गिरफ्तारी नहीं हो पाई है, ऐसे प्रकरणों में विशेष टीम गठित कर आरोपी के सभी संभावित ठिकानों पर दबिश देकर लगातार पतासाजी करते हुए फरार आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी कर प्रकरणों का निराकरण किये जाने निर्देशित किया गया।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized21/10/2026दो दिवसीय प्रवास पर 22 अक्टूबर को बिलासपुर पहुंचेंगे संघ प्रमुख मोहन भागवत
बिलासपुर21/10/2026बिलासपुर के अनमोल झा को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी, भाजयुमो राष्ट्रीय कार्यसमिति में मिली जगह, वर्षों की संगठनात्मक मेहनत और समर्पण को मिला बड़ा सम्मान..
राजनीति20/10/2026बिलासपुर में साइंस कॉलेज मैदान में 24 लाख के रावण दहन पर बवाल ! निगम और बेलतरा विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी.. अरपांचल लोक मंच ने मैदान के बाहर रावण जलाकर जताया विरोध
अपराध19/10/2026बिलासपुर में बीजेपी पार्षद बंधु मौर्य की घेरकर पिटाई, CCTV में कैद हुई मारपीट की वारदात
