आबकारी विभाग ने चलाया विशेष अभियान ,,
देशी-विदेशी मदिरा दुकानों में अनियमितता की शिकायत पर की गई कार्रवाई ,,
रायपुर // प्रदेश के वाणिज्यकर (आबकारी) मंत्री कवासी लखमा के निर्देशन में आज 12 जुलाई को देशी-विदेशी मदिरा दुकानों में अनियमितता की शिकायत पर मिलने पर आकस्मिक छापामार कार्रवाई की गई। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को एस.एल. पवार उपायुक्त आबकारी संभागीय उड़नदस्ता रायपुर के निर्देशन पर जिला आबकारी अधिकारी और सहायक जिला आबकारी अधिकारी एवं आरक्षकों की टीम ने रायपुर जिले के संतोषी नगर देशी एवं विदेशी मदिरा, लभाण्डी विदेशी मदिरा, हीरापुर विदेशी मदिरा, लाखे नगर विदेश मदिरा एवं रायपुरा (सरोना) विदेशी मदिरा दुकान में आकस्मिक रूप से छापामार कार्रवाई की गई।
अधिकारियों ने बताया कि उक्त कार्रवाई के दौरान संतोषी नगर देशी एवं विदेशी मदिरा एवं रायपुर (सरोना) विदेशी मदिरा की दुकानों में मदिरा का विक्रय शासन द्वारा निर्धारित दर से अधिक दर पर करते हुए पाये जाने पर आबकारी अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किया गया है। उक्त दोनों दुकानों में प्रकरण दर्ज कर आरोपी विक्रयकर्ताओं को सेवा से पृथक करने हेतु सक्षम प्राधिकारी के समक्ष प्रकरण प्रस्तुत किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि उपायुक्त आबकारी, संभागीय उड़नदस्ता रायपुर के नेतृत्व में देशी और विदेश मदिरा दुकानों में अनियमियता पाए जाने की शिकायतों के मद्देनजर विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
Author Profile
Latest entries
धर्म-कला -संस्कृति23/03/2026सिद्ध शक्तिपीठ गिरारी से पेंड्रा तक निकली भव्य चुनरी यात्रा, पूरे मार्ग में हुआ भव्य स्वागत… 600 मीटर लंबी चुनरी रही आकर्षण का केंद्र…
Uncategorized23/03/2026अमेरिका–इजरायल–ईरान तनाव पर बिलासपुर में विचार मंथन, ‘यह आरोपित युद्ध’ : मुमताज भारती…
Uncategorized21/03/2026संगम की पवित्र डुबकी के बाद रामलला के चरणों में शीश नवाएंगे 1008 श्रद्धालु,, अयोध्या यात्रा: संयोजक प्रवीण झा की अध्यक्षता में हुई अहम बैठक, सदस्यों को बांटी गई जिम्मेदारियां,,
Uncategorized21/03/2026सट्टे का डिजिटल जाल टूटा,, पुलिस ने 45 लाख की संपत्ति जप्त की,, रिक्की पैनल’ के मास्टरमाइंड गिरफ्तार,, फर्जी सिम और बैंक खातों से चल रहा था खेल…ACCU और सिविल लाइन थाने की संयुक्त कार्रवाई…
