एनटीपीसी सीपत का छत्तीसगढ़ राज्योत्सव बिलासपुर में आकर्षक स्टॉल…
नवंबर, 02/2021, बिलासपुर
एनटीपीसी सीपत ने 01 नवम्बर को छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस के अवसर पर बिलासपुर पुलिस
ग्राउंड मे आयोजित छत्तीसगढ़ राज्योत्सव मे आर्षक
स्टॉल लगाया गया। स्टॉल का शुभारंभ मुख्य अतिथि इन्द्र शाह मंडावी, संसदीय सचिव द्वारा फीता काटकर किया गया। उनका स्वागत विवेक चंद्र उपमहाप्रबंधक (मानव संसाधन) ने पुष्प गुच्छ देकर किया। इस अवसर पर जिला कलेक्टर बिलासपुर डॉ सारांश मित्तर, जिला प्रशासन के अधिकारीगण, बिलासपुर के
जनप्रतिधि गण, एनटीपीसी सीपत से नेहा
खत्री जनसंपर्क अधिकारी , एवं अन्य कर्मचारी गण उपस्थित थे। स्टॉल मे लोगो को एनटीपीसी सीपत के बारे मे प्रमख जानकारी प्रदान करने के साथ संयंत्र से निकलने वाली राख की उपयोगिता की जानकारी भी दी गई।

स्टॉल मे राख से बने हुए ईंट, टाइल्स इत्यादि सामग्री लोगो की प्रदर्शनी के लिए रखी गए थी । साथ ही सीएसआर कार्यक्रम के तहत एनटीपीसी सीपत द्वारा आसपास के गााँवों मे चलाये जा रहे अभियानों के बारे मे भी लोगो को जागरूक किया गया।
एनटीपीसी सीपत के स्टॉल मे विद्युत चलित वाहन को
बढ़ावा देने के लिए इलेक्ट्रिक चार्जिंग सेंटर का आकर्षक सेल्फी पॉइंट भी लगाया गया था। साथ
ही सुरक्षा के प्रति लोगो को जागरूक करने के लिए एनटीपीसी के सेफ्टी मासकोट कवच के साथ महोत्सव मे आए लोगो ने खूब फोटो खिंचवाया।
स्टॉल मे छोटी सी क्विज का आयोजन कर लोगो को एनटीपीसी सीपत के तरफ से टोपी एवं कॉफी कप का वितरण किया। साथ ही बच्चों को बिजली बनाने की प्रक्रिया को सरलतापूर्वक समझाने के लिये “ बिजली परिवार से मिलिए ” पत्रिका का वितरण भी किया गया।

Author Profile
Latest entries
बिलासपुर02/07/2026खनिज माफियाओं पर प्रशासन का बड़ा प्रहार: 7 वाहन-मशीनें जब्त, 840 घनमीटर अवैध रेत का भंडारण सील
अपराध02/07/2026अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी का सबसे बड़ा भंडाफोड़: 11वीं मंजिल से चलता था फर्जी कॉल सेंटर, 100 से ज्यादा हिरासत में 14 घंटे चली छापेमारी, भारी मात्रा में सर्वर-कंप्यूटर जब्त,, विदेशी लिंक और हवाला नेटवर्क की जांच शुरू…
छत्तीसगढ़01/07/2026बेलतरा को 10 करोड़ की नई सौगात, विकास को मिली रफ्तार,, तोखन साहू और अरुण साव ने मुक्तिधाम व सामुदायिक भवन के लिए की डेढ़ करोड़ की घोषणा,, विधायक सुशांत शुक्ला बोले, विधानसभा में 1000 करोड़ से अधिक के विकास कार्य पूरे…
बिलासपुर01/07/2026200 करोड़ का सरकारी अस्पताल,, फिर PPP क्यों ? कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब,, सुपर स्पेशलिटी व कैंसर अस्पताल के संचालन पर उठाए सवाल,, कहा जनता को उद्घाटन नहीं इलाज चाहिए…
