एनटीपीसी सीपत में राष्ट्रीय एकता दिवस के सुअवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन…
अक्टूबर, 31/2021, बिलासपुर
राष्ट्रीय एकता दिवस के सुअवसर पर रविवार को 31 अक्टूबर को एन टी पी सी सीपत द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि परियोजना प्रमुख मुख्य महाप्रबंधक माननीय घनश्याम प्रजापति,संगवारी महिला समिति की अध्यक्षा श्रीमती सरोज प्रजापति, महाप्रबंधक (प्रचालन एवम अनुरक्षण) कुदलू सुजाई नाईक ,महाप्रबंधक (मेंटेनेंस) रन्तु कुमार आश एवम महाप्रबंधक (एस एस सी) दीपक साहू उपस्थित थे।

कार्यक्रम का शुभारम्भ परियोजना प्रमुख घनश्याम प्रजापति के द्वारा प्रतिभागियों को स्पोर्ट्स कॉउन्सिल द्वारा आयोजित मिनी मैराथन को झंडी दिखा कर किया गया। कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए इस कार्यक्रम को कुल पांच समूहों में विभाजित किया गया था ।जिसमे प्रथम समूह कक्षा 1-8 के विद्यार्थी, द्वितीय समूह में कक्षा 9-12 के विद्यार्थी, तृतीय समूह में 18-45 वर्ष के कर्मचारी ,चतुर्थ समूह में टाऊनशिप की महिलायें एवम पांचवें समूह में 46- 60 वर्ष के कर्मचारियों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। इस 4.5 कि .मी. के मिनी मैराथन में विभिन्न समूहों मे अपने समयानुसार कुल 400 से ज्यादा प्रतिभागियों ने भाग लिया।

इस अवसर पर डा• भीमराव अम्बेडकर स्टेडियम परिसर मे केंद्रीय औद्यौगिक सुरक्षा बल सदस्यों ने मार्च पास्ट किया और परियोजना प्रमुख घनश्याम प्रजापति ने सलामी ग्रहण की और उपस्थित सभी को एकता शपथ का पाठ कराने के साथ ही, राष्ट्रीय एकता में स्वर्गीय सरदार वल्लभ भाई पटेल के योगदान पर प्रकाश डाला और वर्तमान समय मे एकता के महत्व को बताया।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर02/07/2026खनिज माफियाओं पर प्रशासन का बड़ा प्रहार: 7 वाहन-मशीनें जब्त, 840 घनमीटर अवैध रेत का भंडारण सील
अपराध02/07/2026अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी का सबसे बड़ा भंडाफोड़: 11वीं मंजिल से चलता था फर्जी कॉल सेंटर, 100 से ज्यादा हिरासत में 14 घंटे चली छापेमारी, भारी मात्रा में सर्वर-कंप्यूटर जब्त,, विदेशी लिंक और हवाला नेटवर्क की जांच शुरू…
छत्तीसगढ़01/07/2026बेलतरा को 10 करोड़ की नई सौगात, विकास को मिली रफ्तार,, तोखन साहू और अरुण साव ने मुक्तिधाम व सामुदायिक भवन के लिए की डेढ़ करोड़ की घोषणा,, विधायक सुशांत शुक्ला बोले, विधानसभा में 1000 करोड़ से अधिक के विकास कार्य पूरे…
बिलासपुर01/07/2026200 करोड़ का सरकारी अस्पताल,, फिर PPP क्यों ? कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब,, सुपर स्पेशलिटी व कैंसर अस्पताल के संचालन पर उठाए सवाल,, कहा जनता को उद्घाटन नहीं इलाज चाहिए…
